
पॉल्यूशन की मार, दिल्ली में कल से प्राइमरी स्कूल बंद, ऑड-ईवन भी हो सकता है लागू
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राजधानी दिल्ली में कल 05 नवंबर से प्राइमरी स्कूल बंद होंगे.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राजधानी दिल्ली में कल 05 नवंबर से प्राइमरी स्कूल बंद होंगे. इसके अलावा कक्षा 5वीं के ऊपर की क्लासेज़ के लिए सभी आउटडोर एक्टिविटीज़ पर भी प्रतिबंध रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में वाहनों के लिए ऑड-इवेन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है. केजरीवाल ने पंंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और दिल्ली में बढ़े प्रदूषण पर कहा कि एक राज्य की प्रदूषित हवा एक राज्य में नहीं रहती बल्कि हर राज्य में जाती है. केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण कोई केवल दिल्ली की समस्या नहीं बल्कि हरियाणा, यूपी और पूरे उत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब है. ऐसे में ये वक्त एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है. केंद्र को आगे आकर कदम उठाने होंगे जिससे उत्तर भारत को इससे बचाया जाए.
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और दिल्ली में भले हमारी सरकार है लेकिन ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है. इससे समाधान नहीं होगा.
पराली जलाने की घटनाओं की खुद ली जिम्मेदारी केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पराली जलाई जा रहा है. इस पराली जलाए जाने के लिए किसान नहीं बल्कि हम जिम्मेदार हैं. हम कोई ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते. पराली के लिए हमें किसान को कोई समाधान देना होगा. फिलहाल किसान के पास उसे जलाने के सिवा कोई रास्ता नहीं होता. केजरीवाल ने कहा कि पराली जलाने में 22 प्रतिशत की बढोतरी हुई है, जो कि खतरनाक है. हम अदालत से इसपर आज या कल सुनवाई की गुहार लगाते हैं.
प्रदूषण राज्य की नहीं पूरे नॉर्थ इंडिया की समस्या केजरीवाल ने कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए केंद्र को भीआगे बढ़ाना होगा. मुख्यमंत्रियों की संयुक्त बैठक, विशेषज्ञों से विचार-विमर्श जरूरी है. राजस्थान के भिवाड़ी में, AQI गंभीर है. बिहार के मोतिहारी में हवा की गुणवत्ता खराब है. राजस्थान और बिहार में खराब वायु गुणवत्ता के लिए पंजाब को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. यह संपूर्ण उत्तर भारत की समस्या है.
कठोर कदम उठाने की तैयारी उन्होंने कहा कि अगले साल तक पराली जलना कम होगा, हम किसानों के साथ मिलकर कठोर कदम उठाएंगे. पंजाब में हमारी सरकार को महज 6 माह हुए हैं. हमें थोड़ा समय दीजिए. भगवंत मान की सरकार ने पहले ही कई कदम उठाए हैं. इनमें कुछ का असर हुआ, कुछ का नहीं हुआ.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









