
पॉपुलर iPhone ऐप से लीक हो गई लोगों की कॉल रिकॉर्डिंग, मिली गंभीर खामी
AajTak
iPhone के पॉपुलर ऐप में गंभीर बग पाया गया है. दरअसल कॉल रिकॉर्डर ऐप में बग मिलने की वजह से हजारों यूजर्स की कॉल रिकॉर्डिंग लीक हो गई. अब इसे ठीक कर लिया गया है.
आम तौर पर iPhone को एंड्रॉयड के मुकाबले सिक्योर माना जाता है. लेकिन iPhone के भी ऐप्स में सिक्योरिटी बग्स मिलते रहते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ है. इस बग की वजह से हजारों यूजर्स की कॉल रिकॉर्डिंग को कोई भी ऐक्सेस कर सकता था. एक कॉल रिकार्डिंग ऐप में सिक्योरिटी खामी की वजह से ऐसा हुआ था. इस बग के बारे में सिक्योरिटी रिसर्चर आनंद प्रकाश ने बताया है. Call Recorder नाम के ऐप का यूज करने वाले की कॉल रिकॉर्डिंग को कोई भी ऐक्सेस कर सकता है. इसके लिए उसका फोन नंबर पता होना चाहिए था. बर्प सूट जैसे आसानी से उपलब्ध प्रॉक्सी टूल का यूज करके प्रकाश ऐप में नेटवर्क ट्रैफिक को देख और एडिट कर सकते थे. इसका मतलब ये हुआ कि प्रकाश रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जगह अपने फोन को देकर वो यूजर के रिकॉर्डिंग को अपने फोन पर ऐक्सेस कर सकते थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










