
पॉक्सो से बचेंगे बृजभूषण? शिकायतकर्ता नाबालिग पहलवान ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान!
AajTak
यौन शोषण के आरोप में फंसे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण के खिलाफ केस दर्ज किया है. उनके खिलाफ दो अलग-अलग FIR दर्ज हुई हैं. नाबालिग पहलवान की शिकायत पर पहली एफआईआर में बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है.
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पहलवानों के यौन उत्पीडन के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें फिलहाल कम नहीं हुई हैं. लेकिन, पॉक्सो के मामले में बचने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. दिल्ली में पहलवान महीनेभर से मोर्चा खोले हैं. प्रदर्शन करने वालीं महिला पहलवानों के बाद अब नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुए हैं और संबंधित विशेष जज के पास भेज दिए गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, कुश्ती की नाबालिग पहलवान का बयान पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया गया है, उसके बाद सीलबंद लिफाफे में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई कर रही संबंधित कोर्ट को भेजा जा गया है. चूंकि मामला बाल यौन शोषण निरोधक अधिनियम यानी पॉक्सो से जुड़ा है, लिहाजा ऐसे मामले में कोर्ट की सुनवाई अनिवार्यत: बंद कमरे में कैमरा के सामने होती है, इसलिए बयान में क्या कहा गया है इसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है.
'पटियाला हाउस कोर्ट में शिकायत वापस ली?'
हरियाणा के मूल निवासी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए गए हैं. सात शिकायतकर्ताओं में एक नाबालिग पहलवान ने POCSO में शिकायत की थी. अब कहा जा रहा है कि 2 जून को नाबालिग महिला पहलवान ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी शिकायत वापस ले ली है. कोर्ट में बयान के वक्त नाबालिग पहलवान के साथ उसके पिता और दादा दोनों मौजूद थे.
आधी रात पहलवानों ने की अमित शाह से मुलाकात, जानिए बृजभूषण सिंह के मुद्दे पर क्या हुई बात?
'कनॉट प्लेस थाने में भी बयान दर्ज कराए'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









