
'पैसे- पूसे देकर बैंड न बजवा लेना...',दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले दिल्ली पुलिस की चेतावनी
AajTak
26 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जाने माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के मेगा कॉन्सर्ट होने जा रहा है. दिलजीत के फैंस इसको लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने लोगों को कॉन्सर्ट टिकट का वादा करने वाले लिंक से जुड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए सचेत किया है.
आने वाले 26 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जाने माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के मेगा कॉन्सर्ट होने जा रहा है. दिलजीत के दिल-लुमिनाटी टूर के तहत कुल 10 शहरों में उनके कॉन्सर्ट होने हैं जिनमें से एक दिल्ली भी है. दिलजीत के फैंस इस कॉन्सर्ट को लेकर अभी से दीवाने हुए जा रहे हैं. कथित तौर पर कॉनसर्ट के सभी टिकट्स बिक चुके हैं लेकिन इसके बावजूद लोग बेवकूफ न बन जाएं इसके चलते दिल्ली पुलिस ने लोगों को खास चेतावनी जारी की है.
पुलिस ने लोगों को कॉन्सर्ट टिकट का वादा करने वाले लिंक से जुड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए सचेत किया है. दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें केवल टेक्सट है जिसमें दिलजीत के ही फेमस गाने 'ओह पैसे पूसे बारे बिल्लो सोचे दुनिया' के तर्ज पर लिखा है- 'गाना सुनने के चक्कर में टिकट के लिए गलत लिंक पर पैसे पूसे देकर अपना बैंड मत बजवा लेना'.वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'पैसे पूसे बारे सोचे दुनिया, अलर्ट रहकर ऑनलाइन फ्रॉड से बचे दुनिया.'
कुल मिलाकर पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है कि- कॉन्सर्ट टिकट बुक करने के लिए पैसे न दें और गलत लिंक पर क्लिक करके धोखाधड़ी का शिकार न हों, हमेशा पहले सत्यापित करें. लोगों को फर्जी लिंक से सावधान रहने की जरूरत है.
इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स का अच्छा खासा ध्यान खींचा भी. एक इंस्टाग्राम यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'जब आप प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद पुलिस अधिकारी बन जाते हैं. तो ऐसे मजेदार पोस्ट आते हैं.' एक अन्य ने लिखा, 'यह दिल्ली पुलिस है. काम करने में कभी असफल नहीं होती.' एक तीसरे यूजर ने लिखा- 'क्रिएटिविटी का हाई लेवल. आपका अकाउंट हैंडलर क्रेजी है.'
बता दें कि दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती टूर 2024 फैंस के बीच काफी चर्चा पैदा कर रहा है. दिलजीत 26 अक्टूबर को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं. टिकटों की तेज बिक्री के कारण यह टूर साल के सबसे अवेटेड इवेंट में से एक बन गया है.
कई फैंस को टिकटें बिकने से पहले ऑनलाइन सही लिंक तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जिसके कारण फ्रॉड की संभावनाएं बनती है. यही वजह है कि दिल्ली पुलिस ने पहले से लोगों को चेता दे रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










