
'पैसे निकालो वर्ना बम से उड़ा दूंगा...', वसूली करने TV रिमोट लेकर बैंक पहुंचा नाबालिग
AajTak
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने घटना पर बात करते हुए कहा, "बैंक कर्मचारियों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पर, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और नाबालिग लड़के को काबू कर लिया. जांच के दौरान, उसके पास से कोई विस्फोटक नहीं मिला, सिवाय एक डिवाइस के जो टीवी रिमोट जैसा लग रहा था."
पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के विकासपुरी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बुधवार रात एक युवक एक्सिस बैंक की एक ब्रांच में घुसा और कर्मचारियों से धमकी देते हुए पैसे मांगने लगा. उसने कहा कि पैसे नहीं दोगे, तो धमाका कर दूंगा. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "बैंक कर्मचारियों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पर, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और नाबालिग लड़के को काबू कर लिया. जांच के दौरान, उसके पास से कोई विस्फोटक नहीं मिला, सिवाय एक डिवाइस के जो टीवी रिमोट जैसा लग रहा था."
पर्ची पर लिखी थी रकम
पुलिस थाना विकासपुरी में रात 8 बजे के करीब एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति एक्सिस बैंक में एक प्लास्टिक बॉक्स और एक पर्ची लेकर घुसा है, जिस पर पैसे की मांग लिखी हुई है. बैंक में घुसने के बाद उसने चिल्लाते हुए कहा कि उसे पैसे दिए जाएं, नहीं तो वह बैंक को उड़ा देगा.
पीसीआर कॉल मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की और लड़के को काबू किया गया. युवक के पास एक टूटा हुआ रिमोट कंट्रोल था, जो टेलीविजन का लग रहा था.
यह भी पढ़ें: Delhi Crime: DJ पर डांस करने को लेकर हुआ था विवाद, चाकू से वार कर मामा की हत्या, दो भांजे घायल
मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद लड़के के पिता को बुलाया गया. नाबालिग के पिता पूछताछ की जा रही है कि इस तरह की घटना के पीछे क्या वजह है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










