
पैदा होने के 2 दिन बाद ही छोड़ गए माता-पिता, पास मिली चिट्ठी में लिखा था- 'I Love You...'
AajTak
ये बच्चा दुनिया भर में खबरों में छाया रहा. वजह ये थी कि उसके माता-पिता उसे एक फायर स्टेशन के बाहर छोड़कर चले गए थे. उसके पास चिट्ठी मिली. जिस पर केवल 'आई लव यू' लिखा था.
बहुत से बच्चे इसलिए अनाथ नहीं होते कि उनके माता-पिता की मौत हो जाए. बल्कि कुछ इसलिए भी हो जाते हैं, क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें छोड़कर चले जाता हैं. कुछ ऐसा ही इस बच्चे के साथ हुआ. इस वक्त ये 20 महीने का हो गया है. इसे क्रिस और ब्रिटेनी टेलर नाम के कपल ने गोद लिया है. इसका नाम सैमुएल है. वो साल 2022 में दुनिया भर में खबरों में छाया रहा. वजह ये थी कि उसके माता-पिता उसे एक फायर स्टेशन के बाहर छोड़कर चले गए थे. उसके पास चिट्ठी मिली. जिस पर केवल 'आई लव यू' लिखा था. मामला अमेरिका के लुइसविले का है.
जब सैमुएल फायर स्टेशन के बाहर मिला, तब वो केवल दो दिन का ही था. बीते साल दिसंबर में क्रिस और ब्रिटेनी टेलर ने एक बच्चे को कानूनी तौर पर गोद देने का फैसला लिया. इनका खुद का बच्चा पैदा करना संभव नहीं था. कपल ने तीन लड़कों को गोद लिया. जिनमें से एक सैमुएल है. वहीं एक लड़की को फॉस्टर के तौर पर गोद लिया है. कपल ने फॉस्टर केयर के लिए कुल 17 बच्चों को गोद लिया है. इनका कहना है कि जब ये सैमुएल से मिले, तो समझ गए वो इनके परिवार का नया सदस्य बनेगा. इनकी कहनी को इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
ब्रिटेनी ने सैमुएल के पास मिली चिट्ठी का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी मां उम्र में बहुत छोटी थी. उसने चिट्ठी में मदद मांगी. जो फायर स्टेशन पर मिली थी. इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बड़ी संख्या में पोस्ट को लोगों ने लाइक किया है. इसके कैप्शन में ये पूरी कहानी बताई गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










