
पैकिंग देखने में बिल्कुल असली, अंदर घी का 0.1 फीसदी भी अंश नहीं... फेस्टिव सीजन में हो जाएं सावधान
AajTak
हमारी टीम ने इस नकली घी के सैम्पल्स को दिल्ली की एक लैब में जांच के लिए भेजा और इसकी जांच में पता चला है कि इस नकली घी में घी की 0.1 पर्सेंट भी मात्रा नहीं है. ये घी असल में घी है ही नहीं, और इसे नकली घी कहना भी गलत होगा. नकली घी का मतलब उस घी से होता है, जिसमें असली घी का भी कुछ अंश होता है और बाकी इसमें मिलावट की जाती है.
हमारे देश में सिर्फ दिवाली के समय 2 लाख किलोग्राम घी का इस्तेमाल होता है और इस समय बाज़ारों में घी खरीदने के होड़ मची हुई है, ऐसे में कुछ लोग मिलावटी घी भी बेच रहे हैं. ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है कि कहीं आप नकली घी तो नहीं खा रहे हैं? आजतक ने एक-एक लीटर घी के दो डिब्बों की जांच की. इन दोनों डिब्बों पर अमूल कम्पनी का नाम लिखा है, इन दोनों डिब्बों पर ही शुद्ध देसी घी लिखा है, दोनों डिब्बों पर इसे असली घी बताया गया है और दोनों डिब्बों पर QR कोड अंकित हैं. बाज़ार में जब आप घी खरीदने जाते हैं, तो वहां ये दोनों डिब्बे नहीं होते, तो हो सकता है कि आप नकली घी खरीदकर अपने घर ले आएं.
कितना खतरनाक है नकली घी? सबसे पहले आप ये जानिए कि नकली घी कितना खतरनाक हो सकता है? हमारी टीम ने इस नकली घी के सैम्पल्स को दिल्ली की एक लैब में जांच के लिए भेजा और इसकी जांच में पता चला है कि इस नकली घी में घी की 0.1 पर्सेंट भी मात्रा नहीं है. ये घी असल में घी है ही नहीं, और इसे नकली घी कहना भी गलत होगा. नकली घी का मतलब उस घी से होता है, जिसमें असली घी का भी कुछ अंश होता है और बाकी इसमें मिलावट की जाती है, लेकिन इस लैब रिपोर्ट के मुताबिक अमूल कम्पनी के नाम से बेचे जा रहे इस नकली घी में घी का अंश तो बिल्कुल भी नहीं है.
कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं नकली घी से जो असली घी होता है उसमें Hydro-Genated Fat नहीं होता. लेकिन इस नकली में इस FAT के कुछ अंश मिले हैं और ये FAT दिल के मरीजों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है और ये TRANS FAT है, जिससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसके अलावा शुद्ध देसी घी में Vegetagle Fat भी नहीं होता, लेकिन इस नकली घी में भी इस Vegetagle Fat के होने की पुष्टि हुई है और ये वो Vegetagle Fat है, जिससे ह्रदय रोग हो सकता है और TYPE-2 डायबिटीज़ की भी बीमारी हो सकती है.
इसके अलावा जांच में ये भी पता चला कि असली घी में Myristic Acid और Stearic Acid जैसे तत्व जरूर होते हैं और ये तत्व अगर किसी घी में ना हो, वो घी नहीं हो सकता. इस घी में भी ये दोनों तत्व नहीं मिले हैं, जिससे ये पता चलता है कि ये असल में नकली घी भी नहीं है.
क्या है अमूल कम्पनी का कहना?
अमूल कम्पनी का कहना है कि ये घी जिस डिब्बे में बेचा जा रहा है, वो डिब्बे तीन साल पहले इस्तेमाल होते थे, नकली घी से लोगों को बचाने के लिए अमूल कम्पनी ने असली घी की पैकेजिंग को बदल दिया, लेकिन इसका गोरखधंधा करने वाले लोग इतने चालाक हैं कि उन्होंने पुराने डिब्बे में चिकनाई और दूसरी चीजों को असली घी की केमिकल वाली सुगंध के साथ बेचना शुरू कर दिया. बता दें कि इस समय भारत के बाज़ारों में जो पैकेट बंद घी बिक रहा है, उसमें अकेले अमूल कम्पनी के घी की हिस्सेदारी 20 पर्सेंट है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







