
पेरू में फिर मिले Alien ममीज? क्या है 3 उंगली वाले जीव का रहस्य, होगा खुलासा
AajTak
पहले की तरह एक बार फिर पेरू में पहाड़ी खदान से कुछ 'ममीज' सामने आई हैं और उनका एक्स-रे करने का दावा करने वाले फिल्म मेकर्स का मानना है कि वे गैलेक्सी में कहीं और से हो सकते हैं.
पिछले साल सितंबर में पेरू की राजधानी लीमा में दो एलियन ममी दिखाई दिए. इन एलियन ममी की तीन-तीन उंगलियां थीं. पूरी दुनिया इन्हें देखकर हैरान रह गई. फिर शुरू हुआ जांच-पड़ताल का सिलसिला. रहस्य के खुलासे की मुहिम. वैज्ञानिक हैरान थे कि धरती पर एलियन आए कहां से. वो भी इतने छोटे-छोटे. लेकिन जब पेरू के नाज्का इलाके में वैज्ञानिकों ने इन एलियन ममी की जांच की, तब पता चला कि ये असल में Alien नहीं हैं. बल्कि हड्डियों से बनी गुड़िया है.
लेकिन अब पेरू से और भी 'ममीज' सामने आई हैं और उनका एक्स-रे करने का दावा करने वाले फिल्म मेकर्स का मानना है कि वे गैलेक्सी में कहीं और से हो सकते हैं. खोजी फिल्ममेकर सेरेना डीसी और माइकल मैज़ोला का कहना है कि ये तीन अंगुल वाले प्राणी पिछली खोजों के बाद मैक्सिकन और पेरूवियन बोफिन्स द्वारा स्टडी किए जा रहे ममीज से अलग हैं.
कथित तौर पर ये ममीज एक पहाड़ी खदान में खोजी गई थीं. तस्वीरों में लगभग 4 फीट लंबे इंसान जैसा कंकाल है. सेरेना और माइकल का कहना है कि वे अगले मंगलवार (12 मार्च) को वेस्ट हॉलीवुड, कैलिफ़ोर्निया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन ममियों के बारे में बड़े खुलासे करेंगे.
उनका दावा है कि ये जीव 1,000 साल से अधिक पुराने हैं और उनका 30% डीएनए अज्ञात है. यूएस सन की रिपोर्ट के अनुसार, उनका यह भी मानना है कि नमूनों में 'जेनेटिक इंजीनियरिंग' के लक्षण दिखाई देते हैं.
सेरेना ने कहा "हम बहुत कम उम्मीद के साथ पेरू गए थे. और हम समझते हुए वापस आए हैं कि यह कोई बड़ा रहस्य है जो वास्तव में मानवता की कहानी को बदल सकता है.
उन्होंने आगे कहा 'अब हम यह नहीं कह रहे हैं कि हमें अलौकिक प्राणी मिले हैं. लेकिन हमारा मानना है कि हमें एक नई प्रजाति मिली है और हमें यह पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट करने की आवश्यकता है कि यह कहां से है.' इस बात की थोड़ी संभावना है कि यह किसी और गैलेक्सी के हो सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










