
'पेपर लीक के बारे में पता चले तो तुरंत सूचित करें पहचान गुप्त रहेगी'... यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड का खास नोटिस
AajTak
अगस्त में होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड जरा सा भी रिस्क नहीं लेना चाहता है. इसलिए परीक्षा से पहले बोर्ड ने नोटिस जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि अगर उन्हें परीक्षा से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी के बारे में पता चले तो वे तुरंत सूचित करें.
UP Police Constable Re-Exam 2024: फरवरी में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर बड़ा हंगामा हुआ था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि 6 महीने में परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. अब यूपी पुलिस कॉन्सटेबल का री-एग्जाम 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने जा रहा है. इस बार बोर्ड पेपर लीक माफियां, सॉल्वर गैंग को लेकर काफी सर्तक है.
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 ठीक तरह से बिना किसी नकल के संपन्न हो जाए इसके लिए बोर्ड ने खास तैयारियां की हैं. बोर्ड के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में अनुरोध किया गया है कि अगर किसी को भी परीक्षा में नकल, सॉल्वर गैंग या पेपर लीक से जुड़ी कोई भी खबर मिले तो वह बोर्ड को तुरंत सूचित करे. इसके लिए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर रिलीज किया है.
जारी हुए नोटिस में लिखा हुआ है कि ‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25 अगस्त 30, 31 अगस्त 2024 को 2 पालियों में आयोजित होगी. भर्ती परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कटिबद्ध है.’सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा. इससे उसके ऊपर कोई खतरा नहीं आएगा.
ऐसे करें संपर्क
भर्ती परीक्षाओं की शुचिता भंग करने संबंधी किसी भी प्रयास की जानकारी यथा- पेपर लीक, पेपर क्रय-विक्रय (खरीद-बिक्री), परीक्षा में नकल, सॉल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि की जानकारी बोर्ड को निम्न माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती है’. अगर आपको यूपी पुलिस पेपर लीक की जानकारी मिलती है तो आप satarkta.policeboard@gmail.com पर मेल या व्हॉट्सऐप नंबर, 9454457951 पर मैसेज कर सकते हैं.
कई लेयर्स में चेक हुए हैं सुरक्षा इंतजाम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










