
पेट में होता था दर्द, डॉक्टर के पास गए तो पता चला 52 साल से फंसा है टूथब्रश
AajTak
64 साल के एक व्यक्ति को अपने पेट में अजीब सी सनसनी महसूस हुई और वह डॉक्टर के पास गया, लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी आंतों में 52 साल से एक टूथब्रश फंसा हुआ है, तो वह हैरान रह गया.
64 साल के एक बुजुर्ग के पेट में हमेशा दर्द होता था. जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो जांच में हैरान करने वाला मामला सामने आया. दरअसल, शख्स के पेट में एक टूथब्रश फंसा था, जो उन्होंने 12 साल की उम्र में गलती से निगल लिया था.
चीन के एक इस बुजुर्ग की आंत में 52 साल से टूथब्रश अटका हुआ था. डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उसे सर्जरी की जरूरत है. डॉक्टरों को उस व्यक्ति के अंदर से 17 सेमी का ब्रश निकालने में 80 मिनट लगे. इतने साल से शख्स को लगता था कि ब्रश अंदर की गल गया होगा, लेकिन ऐसा नहीं था.
12 साल की उम्र में निगल गया था टूथब्रश साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत के यांग नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसे याद है कि 12 वर्ष की आयु में उसने ब्रश को निगल लिया था और वह अपने माता-पिता को इसके बारे में बताने से बहुत डर रहा था.
छोटी आंत में फंसा था ब्रश यांग ने कहा कि उन्हें लगा था कि टूथब्रश अपने आप ही घुल जाएगा. हाल ही तक उन्हें कुछ भी अप्रिय महसूस नहीं हुआ था. अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके पाचन तंत्र की जांच की तो पता चला कि टूथब्रश उसकी छोटी आंत में फंसा हुआ है.
80 मिनट की सर्जरी के बाद पेट से निकला ब्रश उन्होंने उसकी एंडोस्कोपिक सर्जरी की और 80 मिनट में उसके शरीर से 17 सेमी लंबा टूथब्रश बाहर निकाल दिया. यह पिछले तीन वर्षों में अस्पताल द्वारा किसी मरीज के पेट से निकाली गई सबसे लंबी चीजों में से एक थी.
जानलेवा साबित हो सकती थी छोटी सी चीज झोऊ नामक एक डॉक्टर ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में, आंतों में टूथब्रश घूम सकता है, दबाव डाल सकता है और अंदरूनी ऊतकों को छेद सकता है. इससे आंतों में छेद हो सकता है और यह जानलेवा भी हो सकता है. यांग भाग्यशाली थे कि ब्रश आंत के एक मोड़ में फंसा हुआ था और दशकों से मुश्किल से ही हिला था.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










