
पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंचा था मरीज, ऑपरेशन में निकले 187 सिक्के, वजन था 1.2 KG
AajTak
कर्नाटक में डॉक्टरों ने 58 वर्षीय शख्स के पेट से ऑपरेशन के जरिए 462 कीमत के 187 सिक्के बाहर निकाले हैं. इनका वजन 1.2 किलोग्राम पाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, दयामप्पा सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसे सिक्के निगलने की आदत है.
कर्नाटक में एक शख्स के पेट से 187 सिक्के निकाले गए हैं. यह शख्स अस्पताल में पेट दर्द और उल्टी की शिकयत लेकर पहुंचा था. डॉक्टर ने उसके अलग-अलग टेस्ट किए. एंडोस्कोपी भी की. पता चला कि पेट में बहुत सारे सिक्के हैं. ऑपरेशन करके शख्स के पेट से एक, दो और पांच रुपये के अलग-अलग सिक्के निकाले गए. कुल 462 रुपये की कीमत के 187 निकाले गए हैं. डॉक्टरों ने बताया कि इस व्यक्ति को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी है.
जानकारी के मुताबिक, 58 साल के इस शख्स का नाम दयमप्पा हरिजन है. वह रायचूर जिले के लिंगसुगुर शहर का रहने वाला है. शनिवार, 26 नवंबर को दयमप्पा ने पेट में दर्द होने की शिकायत की. इस पर उसका बेटा रवि कुमार उसे बागलकोट के एस निजलिंगप्पा मेडिकल कॉलेज से जुड़े HSK अस्पताल ले गया. यहां डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर एक्स-रे और एंडोस्कोपी की. मरीज के एब्डोमिनल स्कैन में पता चला कि उसके पेट में 1.2 किलोग्राम सिक्के हैं. इसके बाद उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया गया.
डॉक्टरों के मुताबिक, दयामप्पा सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसे सिक्के निगलने की आदत है. उन्होंने बताया कि सिजोफ्रेनिया के मरीज असामान्य रूप से सोचते हैं, महसूस करते हैं और व्यवहार करते हैं. मरीज ने कुल 187 सिक्के निगले थे. इसमें 5 रुपये के 56 सिक्के, दो रुपये के 51 सिक्के और एक रुपये के 80 सिक्के थे.
दयमप्पा के बेटे ने बताया, ''पापा मानसिक तौर पर परेशान जरूर चल रहे थे. लेकिन रोजमर्रा के काम भी करते रहे थे. उन्होंने कभी घर में इस बारे में नहीं बताया कि उन्होंने सिक्के निगले हैं. अचानक जब उन्हें पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने हमें दर्द के बारे में जरूर बताया. लेकिन तब भी यह नहीं बताया कि उन्होंने सिक्के निगले हैं. हमें एब्डोमिनल स्कैन में पता चला कि उन्होंने 1.2 किलोग्राम के सिक्के निगले हैं.''
3 डॉक्टरों ने की सर्जरी मीडिया से बात करते हुए सर्जन ईश्वर कलबुर्गी ने कहा, 'यह एक चुनौतीपूर्ण केस था. ऑपरेशन करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. मरीज का पेट गुब्बारे जैसा हो गया था. पेट में हर जगह सिक्के थे. ऑपरेशन थिएटर में हमने सीआर के जरिए सिक्कों को ढूंढा. मैंने देखा कि सिक्के कहां-कहां हैं. फिर सिक्कों को निकाला गया.'' उन्होंने बताया कि 3 डॉक्टर्स ने इस सर्जरी को किया.
क्या है सिजोफ्रेनिया? सिजोफ्रेनिया यानी मनोविदलता. ये एक मानसिक रोग है जिसमें पेशेंट्स के विचार और अनुभव वास्तविकता से मेल नहीं खाते हैं. ये भ्रम तब भी बरकरार रहता है जब कोई इन्हें सच्चाई का आभास करवाने की कोशिश करता है. इसके मुख्य लक्षण वहम और भ्रम होते हैं. लेकिन इनके अलावा भी कई और लक्षण हो सकते हैं. ये इस पर निर्भर करता है कि सिजोफ्रेनिया किस स्टेज में है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








