
पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन तो बाइक छोड़ घोड़े पर बैठ डिलीवरी देने लगा Zomato ब्वॉय, देखते रह गए लोग
AajTak
हैदराबाद के चंचलगुड़ा से एक जोमैटो ब्वाय का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वह सामान की डिलीवरी टू-व्हीलर से नहीं बल्कि घोड़े पर सवार होकर करता दिखा. भीड़-भाड़ वाले इलाके से जब युवक गुजरा तो सभी लोग दंग रह गए.
तेलंगाना के हैदराबाद स्थित चंचलगुड़ा से एक बेहद अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें दिखा कि कैसे जोमैटो (Zomato) का डिलीवरी ब्वॉय घोड़े (Horse) पर सवार होकर खाना पहुंचाने जा रहा है. राह में जा रहे लोगों ने जब उससे कारण पूछा तो युवक ने कहा कि पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन थी. जिस कारण उसे बाइक पर पेट्रोल भरवाने में समय लग जाता. इसलिए उसे घोड़े पर सवार होकर डिलीवरी करना बेहतर लगा.
भीड़-भाड़ वाले इलाके से जब युवक गुजरा तो सभी लोग दंग रह गए. बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन केस में नए प्रावधान लागू किए, जिसके तहत 7 लाख तक का जुर्माना और 10 साल तक की कारावास की सजा है. इस कानून के खिलाफ बीते मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल कर दी और पूरे देश में ट्रक व बसों का हड़ताल हो गया, जिसके चलते लोगों को भारी समस्या हुई.
कहीं खाद्य सामग्री की आपूर्ति ठप हो गई तो कहीं पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई. वहीं, हड़ताल की खबर सुनते ही कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने की लंबी लाइनें लग गईं. हालांकि, सरकार ने अभी यह ऐलान किया है कि यह नया कानून जल्द लागू नहीं होगा. बता दें, जोमैटो ब्वाय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









