
पूर्व CM येदियुरप्पा के बेटे को भाजपा ने बनाया कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष, 2024 चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल
AajTak
नियुक्ति पत्र के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक बीजेपी के उपाध्यक्ष रहे विजयेंद्र को तत्काल प्रभाव से नया राज्य प्रभारी नियुक्त किया है. यह बड़ा बदलाव 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले किया गया है.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक BJP अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इससे पहले नलिन कुमार कतील कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष थे. नियुक्ति पत्र के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक बीजेपी के उपाध्यक्ष रहे विजयेंद्र को तत्काल प्रभाव से नया राज्य प्रभारी नियुक्त किया है. यह बड़ा बदलाव 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले किया गया है.
विजयेंद्र ने पार्टी के राज्य प्रमुख के रूप में अपनी नई भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, 'इस कार्यकर्ता को सभी को एक साथ लाने, उनका विश्वास जीतने और पार्टी को मजबूत करने का आशीर्वाद दिया है.'
2024 में पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
बीवाई विजयेंद्र ने कहा, 'हम आगामी लोकसभा चुनावों में कर्नाटक से ज्यादा सीटें जीतकर और पीएम मोदी के ब्रांड और प्रतिष्ठा को मजबूत करके पार्टी की सफलता की दिशा में काम करेंगे.'
इन नामों पर हो रही थी चर्चा
बताते चलें कि विजयेंद्र, सीटी रवि, सुनील कुमार और बसनगौड़ा पाटिल यतनाल समेत और कई लोगों के साथ पार्टी भाजपा प्रमुख की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे. गौरतलब है कि विजयेंद्र राज्य विधानसभा में शिवमोग्गा के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









