'पूर्व CM की बेटी हूं इसलिए अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा', जानें क्यों बोली महबूबा मुफ्ती की बेटी
AajTak
पीडीपी प्रमुख की बेटी ने आरोप लगाया कि उनके साथ एक शातिर अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है, जैसे बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लिया है और डिफॉल्टर बन गई हैं. उन्होंने कहा कि वह एक "भारतीय नागरिक और कानून का पालन करने वाली नागरिक" हैं और उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है.
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को संयुक्त अरब अमीरात में पढ़ाई करने की अनुमति देने के लिए दो साल के लिए "देश-विशिष्ट पासपोर्ट" जारी किया गया है. अब इसको लेकर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मैं एक आतंकवादी या राष्ट्र-विरोधी हूं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री बेटी हूं और महबूबा मुफ्ती मेरी मां हैं, इसलिए मेरे साथ ऐसा हो रहा है.
दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की रिपोर्ट के बाद पासपोर्ट के लिए उनके आवेदन को मंजूरी नहीं मिली थी. जिसके चलते फरवरी में उन्होंने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का रुख किया था. उनके पासपोर्ट की अवधि 2 जनवरी को समाप्त हो गई थी और उन्होंने पिछले साल 8 जून को नए सिरे से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था.
कोर्ट ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) को मामले को देखने का निर्देश दिया था. इसके बाद इल्तिजा को एक पासपोर्ट जारी किया गया है, जो 5 अप्रैल, 2023 से 4 अप्रैल, 2025 तक वैध है. जिसके बाद इल्तिजा ने पीडीपी मुख्यालय में शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी दविंदर कुमार और सीआईडी ने न्यायपालिका को गुमराह किया है."
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इल्तिजा ने कहा, "मुझे जारी किया गया पासपोर्ट दो साल का पासपोर्ट है और इसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यह केवल संयुक्त अरब अमीरात के लिए वैध है."
उन्होंने कहा कि वह एक "भारतीय नागरिक और कानून का पालन करने वाली नागरिक" हैं और उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है. इल्तिजा ने दावा किया कि दो साल का पासपोर्ट जारी करने के लिए भी मेरे खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम लागू किया गया है. यह अधिनियम आमतौर पर जासूसी के लिए लागू किया जाता है.
'क्या मैं भगोड़ी हूं?'

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











