
पूर्व डिप्टी CM ने छोड़ी पार्टी, सबके सामने रो पड़े विधायक... टिकट को लेकर कर्नाटक बीजेपी में घमासान
AajTak
जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने मंगलवार को कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. उस लिस्ट के जारी होने के बाद कई नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की. कुछ ने पार्टी बदलने की बात कही तो कुछ भावुक भी नजर आए.
कर्नाटक चुनाव को लेकर जब से बीजेपी ने अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, पार्टी के अंदर ही एक अलग तरह की सियासत तेज हो चुकी है. किसी में आक्रोश है तो कोई अब सीधे-सीधे पार्टी बदलने की बात करने लगा है. कोई रो रहा है तो कोई चुनावी संन्यास का दांव चल चुका है. सबकुछ हो रहा है, लेकिन चुनौती बीजेपी के लिए बढ़ रही है.
पहली सूची के बाद ही बीजेपी में खलबली
जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने मंगलवार को कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. उस लिस्ट के जारी होने के बाद कई नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की. पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावडी को पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया है. इस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. जब उनसे कांग्रेस में जाने को लेकर सवाल हुआ तो ये कहकर अटकलें तेज कर दीं कि कोई बड़ा फैसला जल्द लिया जाएगा. अब बड़ी बात ये है कि अथनी से बीजेपी ने इस बार महेश कुमाथली को टिकट दिया है. ये वहीं नेता हैं जिन्होंने 2019 में कांग्रेस की सरकार गिरा बीजेपी की सरकार बनवाई थी.
किसी की आंख में आंसू, कोई करेगा बगावत
इसी तरह बीजेपी ने इस बार उडुपी से विधायक रहे रघुपति भट्ट को भी टिकट नहीं दिया है. इस बार क्योंकि पार्टी ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया, वे भावुक हो गए. उन्हें इस बात का ज्यादा दुख है कि उन्हें इस फैसले की जानकारी टीवी चैनलों के जरिए मिली. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर उनकी जाति की वजह से उन्हें टिकट नहीं दिया गया, वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते. अब यहां तो जिन्हें टिकट नहीं दी गई, उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ नेता तो ऐसे रहे जिनके चुनाव लड़ने की वजह से दूसरे नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम के एस ईश्वरप्पा का है जिनके चुनावी संन्यास ने पार्टी के अंदर खलबली मचा दी है.
Raghupati Bhatt, BJP MLA from Udupi who grabbed global headlines for barring girls wearing Hijab from entering classrooms in Udupi govt College, denied a ticket He breaks down before the media in self doubt, says party doesnt need him anymore#KarnatakaElections2023 pic.twitter.com/8aBuoa5Mcs

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









