
पूर्व इंडियन हॉकी कैप्टन प्रबोध टिर्की ने कांग्रेस छोड़ने के कुछ दिनों बाद थामा BJP का दामन
AajTak
प्रबोध टिर्की को कांग्रेस ने सुंदरगढ़ जिले की तलसारा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनका नामांकन वापस ले लिया और उनकी जगह देवेंद्र भिटारिया को उम्मीदवार बनाया है.
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान प्रबोध टिर्की (Prabodh Tirkey), कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. टिर्की को कांग्रेस ने सुंदरगढ़ जिले की तलसारा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनका नामांकन वापस ले लिया और उनकी जगह देवेंद्र भिटारिया को उम्मीदवार बनाया है.
ओडिशा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने उनका बीजेपी में स्वागत किया. इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सीनियर बीजेपी नेता जयनारायण मिश्रा और बोलांगीर से सांसद संगीता कुमारी सिंह देव भी मौजूद रहे.
टिर्की उस दिन बीजेपी में शामिल हुए, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के अभियान की शुरुआत करने के लिए राज्य का दौरा किया.
कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
प्रबोध टिर्की के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस महासचिव अजॉय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली क्योंकि वह उम्मीदवार के रूप में नामित होने के बावजूद निर्वाचन क्षेत्र में एक्टिव नहीं थे. उन्होंने कहा कि तिर्की एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक्टिव नहीं थे.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











