पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में पति-पत्नी ने किया सुसाइड, मौके से सुसाइड नोट बरामद
AajTak
पुलिस ने बताया कि शवों के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि दंपती आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, इसमें कुछ लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें परेशान किया.
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में बुधवार को घर में एक विवाहित जोड़े के शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक दंपती की पहचान दिनेश तिवारी (42) और उनकी पत्नी नीलम तिवारी (40) के रूप में हुई है. मृतक एक कपड़ा फर्म में सेल्समैन का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी एक गृहिणी थी. पुलिस के मुताबिक उनके क्रमशः 17 और 12 साल के दो बच्चे हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने बताया कि शवों के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि दंपती आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, इसमें कुछ लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें परेशान किया.
पुलिस के मुताबिक, मृतक दिनेश के छोटे भाई चन्द्रशेखर ने बताया कि दंपती अपने दो बच्चों के साथ बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहते थे. दोपहर में स्कूल से लौटने पर बच्चों को उनका फ्लैट अंदर से बंद मिला. जब उनके माता-पिता ने दरवाज़ा नहीं खोला, तो उन्होंने चन्द्रशेखर को सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने फ़्लैट का दरवाज़ा तोड़ा और देखा कि उनके भाई दिनेश और उनकी पत्नी कमरे में बेजान पड़े थे.
उन्होंने बताया कि चन्द्रशेखर उसी इमारत की तीसरी मंजिल पर रहते हैं. क्राइम टीम को बुलाया गया और मौके से सामान हटा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि शवों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मधु विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
सराय रोहिल्ली में बेटी के पूर्व प्रेमी ने मां को मारी गोली
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बुधवार को 55 वर्षीय एक महिला की उसकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. शाम करीब चार बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पूनम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आशंका है कि पूनम की बेटी के पूर्व प्रेमी अंकित कौशिक ने ही उसकी हत्या की है. हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







