
पूर्वांचल की पिच या पश्चिम के घर से लड़ेंगे अखिलेश, देखें 'माहौल' बनाने वाली सियासत
AajTak
राजनीति में मुद्दों से माहौल का बड़ा फैक्टर होता है. राज्य में परसेप्शन की पॉलिटिक्स के चक्कर में माहौल कैसे बनाया जा रहा है? मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी के बेटे की पत्नी यानी अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुईं. बीजेपी ज्वाइनिंग के पीछे असली वजह है माहौल. वहीं, पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने का एलान हुआ. अब अखिलेश यादव ने भी इलेक्शन लड़ने की बात कही है. उत्तर प्रदेश में सीएम पद के दो प्रमुख दावेदार. ये दोनों पहली बार विधानसभा का इलेक्शन लड़ेंगे. योगी को गोरखपुर से उतारकर संदेश पूर्वांचल में मजबूत पकड़ बनाने का है. देखें दस्तक.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










