
'पूरे सीवान पर कब्जा कर लेना है...', तेजप्रताप यादव और टुन्ना पांडे के बीच सियासी चर्चा
AajTak
पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडे (Tunna Pandey) ने राजद नेता तेज प्रताप यादव ( Tej Pratap Yadav) से बिहार की राजनीति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते नजर आए. जिसमें तेज प्रताप बोल रहे हैं 'पूरे सीवान पर कब्ज़ा कर लेना है.' वहीं टुन्ना पाण्डेय भी बोल रहे हैं इस बार 6 विधान सभा जीते थे अगले चुनाव में आठों विधानसभा जीती जाएगी.
बिहार की राजनीति में हलचल बनी हुई है. एक तरफ जहां JDU नेता आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है तो दूसरी तरफ सीवान पर अपना होल्ड बनाने के लिए अन्य नेता राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) से संपर्क साध रहे हैं. कुछ दिन पहले रईस खान का तेज प्रताप संग का फोटो वायरल हुआ था और अब पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडे (Tunna Pandey) वीडियो के जरिए तेज प्रताप से बात करते नजर आ रहे हैं.
सीवान के पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडे (Tunna Pandey) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. जिसमें टुन्ना पांडे तेज प्रताप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच सीवान की राजनीति को लेकर चर्चा हो रही है. जिसमें तेजप्रताप यादव बोल रहे हैं कि ''पूरे सीवान पर कब्ज़ा कर लेना है.'' जिसके बाद टुन्ना पांडे भी बोल रहे हैं इस बार 6 विधानसभा जीते थे अगले चुनाव में टोटल आठों विधानसभा जीता जाएगा. पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडे कभी बिहार सीएम नीतीश कुमार को जेल भिजवाने की बात करते थे. वहीं, शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनके बेटे ओशामा शहाब से मिलने पहुचे थे. टुन्ना पाण्डेय ने कहा था कि जब तक इस परिवार से कोई भी व्यक्ति किसी पद पर नहीं चला जाता तब तक हम कोई चुनाव नही लड़ेंगे. टुन्ना पांडे, लालू प्रसाद यादव और शहाबुद्दीन के परिवार के करीबी हैं.
लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी हाल ही में खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर रईस खान का तेज प्रताप संग मुलाकात की तस्वीर सामने आई थी. अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही रईस खान राजद का दामन थामने वाले हैं. वहीं रईस खान ने आगामी लोकसभा चुनाव में खड़े होने का भी ऐलान किया था. रईस खान सीवान से एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं. अब टुन्ना पाण्डेय का तेज प्रताप संग चर्चा का वीडियो सामने आने से क्या समीकऱण तैयार होता है वह देखने लायक होगा.
मुस्लिम वोटों पर सबकी नजर
मो. शहाबुद्दीन की मौत के बाद रईस खान प्रसाद यादव के परिवार से नजदीकी बढ़ा रहे हैं. वहीं, टुन्ना पांडे भी लालू परिवार के साथ-साथ मो. शहाबुद्दीन के परिवार से भी नजदीक हैं. इस बयान से बदली सीवान की फिजा
शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनकी पत्नी हिना शहाब और बेटा ओसामा शहाब शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने में लगे हैं. हिना शहाब का हाल ही में बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अभी किसी दल में नहीं है, बिल्कुल न्यूट्रल हैं. उनके इस बयान के बाद से ही दूसरे नेता एक्टिव हो गए हैं और लालू यादव के परिवार संग अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






