
पूरे शहर में बैन है 14 साल का यह लड़का, पुलिस ने शेयर की फोटो!
AajTak
पुलिस ने 14 साल के एक स्कूली छात्र का फोटो शेयर किया है. इस लड़के को पूरे शहर में बैन कर दिया है. इससे पहले कई मामलों में आरोप की वजह से पुलिस ने उसे कस्टडी में रखा था.
14 साल के एक स्कूली छात्र को एक शहर में बैन कर दिया गया है. मतलब वह उस शहर में बाहर नहीं दिख सकता है. पुलिस ने बच्चे की फोटो भी शेयर की जिसपर सवाल उठाए जा रहे हैं.
मामला ब्रिटेन का है. केली इवांस ने कहा कि उनके 14 साल के बेटे कीलन को ADHD है. बता दें कि ADHD (Attention-deficit/hyperactivity disorder), बच्चों में होने वाली एक बहुत ही कॉमन न्यूरो डेवलपमेंटल डिसऑर्डर है. जिसकी वजह से उनके अंदर बिहेवियर चेज होता है.
केली ने कहा कि कोर्ट ने Kidderminster शहर में जाने से मना कर दिया है. कोर्ट का मानना है कि उसकी वजह से स्थानीय लोगों को Distress और Harassment हो रहा है.
कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा कि कीलन की फोटो और नाम का इस्तेमाल किया जा सकता है. जिसके बाद पुलिस ने उसकी फोटो फेसबुक पर शेयर कर दिया. Worcestershire के Stourport-on-Severn की रहनेवाली इवांस ने कहा कि बच्चे का नाम पब्लिक करने की वजह से उन्हें बुली और बेइज्जत किया जा रहा है.
इवांस ने कहा- पिछले 3 दिनों से मेरा बेटा घर में बंद है. वह ठीक है, और कुछ समय के लिए पुलिस हमारे दरवाजे पर नहीं आई है.
इससे पहले मजिस्ट्रेटों ने जांच में पाया था कि कई एंटी-सोशल बिहेवियर, थ्रेटनिंग बिहेवियर और ऑनलाइन एब्यूज में कीलन का हाथ था. इसलिए अगले तीन साल के लिए करीबी फैमिली मेंमबर्स के साथ ही वह पब्लिक में जा सकता है, वह भी 3 लोगों से कम के ग्रुप में. कीलन को पुलिस कस्टडी में रखा गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











