
'पूरी दुनिया के हिंदुओं में नफरत...', उदयनिधि के बयान पर मलेशिया तक पहुंचा विवाद, हिंदू संगठन ने की एक्शन की मांग
AajTak
तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म से जुड़े विवादित बयान पर हंगामा मचा है. मलेशिया के हिंदू संगठन ने उनके बयान की आलोचना करते हुए भारतीय उच्चायोग को एक पत्र लिखा है. हिंदू संगठन का कहना है कि उदयनिधि ने अपने भाषण में सनातन धर्म की शुद्धता पर हमला किया है.
तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को लेकर दिए अपने बयान के कारण देशभर में निशाने पर है. स्टालिन ने एक सम्मेलन में कह दिया कि सनातन धर्म डेंगू मलेरिया की तरह है जिसे मिटाना जरूरी है. DMK नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के इस बयान पर भारत के साथ-साथ विदेशों से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है. मलेशिया के एक हिंदू संगठन ने मलेशिया स्थित भारत के उच्चायोग को एक निंदा पत्र लिखकर स्टालिन के बयान पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है.
4 सितंबर को लिखे पत्र में मलेशिया हिंदू संगम ने कहा, 'मलेशिया हिंदू संगम और मलेशिया के हिंदू समुदाय की तरफ से हम उदयनिधि स्टालिन के बयान का कड़ा विरोध करते हैं. सनातन रोको कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जो बयान दिया, हम उसकी निंदा करते हैं. उन्होंने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में दिए गए भाषण में सनातन धर्म की तुलना मच्छरों, डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की और कहा कि सनातन धर्म को बढ़ने से रोकना होगा.'
'स्टालिन ने किया नरसंहार का आह्वान'
मलेशिया हिंदू संगम ने पत्र में लिखा कि दूसरे शब्दों में कहें तो तमिलनाडु के खेल मंत्री एक ऐतिहासिक धर्म के लोगों के नरसंहार का आह्वान कर रहे थे. उन्होंने अपने भाषण में हिंदुत्व, जिसे सनातन धर्म भी कहा जाता है, की शुद्धता को तार-तार कर दिया. यह एक अपमानजनक भाषण था जिसमें एक मंत्री ने ऐसे धर्म के खिलाफ बोला, जिसे भारत में अधिकतर लोग मानते हैं.
पत्र में आगे लिखा गया, 'मंत्री होने के नाते, उन्हें धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए और पूरी पारदर्शिता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने अपने भाषण से पूरी दुनिया के हिंदुओं में नफरत और गुस्से को बढ़ाया है.'
संगठन ने मोदी सरकार से की कार्रवाई की मांग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






