
पूरी तरह से बदल गया WhatsApp, अब मिलेगा नया डिजाइन, जारी हुआ बड़ा अपडेट
AajTak
WhatsApp Update: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का नया अपडेट रिलीज हो गया है. इस अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर्स को वॉट्सऐप का नया लुक मिलेगा. ये लुक काफी हद तक iOS वर्जन जैसा ही है. कंपनी इस फीचर को काफी दिनों से बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रही थी. अब इसे स्टेबल वर्जन के लिए रिलीज कर दिया गया है. आइए जानते हैं वॉट्सऐप अपडेट में क्या है खास.
WhatsApp समय-समय पर अपने ऐप में बदलाव करता रहता है. यूजर्स को फ्रेश एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी लगातार कुछ नया इस प्लेटफॉर्म पर जोड़ती रहती है. ऐसा ही कुछ वॉट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हुआ है. कंपनी ने मौजूदा वॉट्सऐप के पूरे लुक को बदलकर रख दिया है.
इस अपडेट का यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था. कंपनी पिछले दिनों इसे बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रही थी. इस अपडेट के बाद Android यूजर्स को भी iOS की तरह ही वॉट्सऐप का डिजाइन देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं WhatsApp Update में क्या है खास.
अगर आपने वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल किया होगा, तो आपको एक नया लुक मिलेगा. अब चैट्स, अपडेट्स, कम्युनिटी और कॉल्स, ये सभी ऑप्शन ऊपर नहीं दिखेंगे. कंपनी ने इस पूरे बार को नीचे शिफ्ट कर दिया है. इनकी पोजिशन भी बदली गई है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp Status जिसके लिए लगाया, अब उसे देखना ही पड़ेगा, आ गया नया फीचर
जहां पहले कम्युनिटी शुरुआत में दिखती थी. उसके बाद चैट्स, अपडेट्स और कॉल्स के ऑप्शन आते थे. वहीं अब सबसे पहले चैट, फिर अपडेट्स, कम्युनिटी और कॉल्स का विकल्प मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने इस अपडेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी है.
अगर आपके WhatsApp पर ये बदलाव नहीं दिख रहा है, तो आपको लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करना होगा. इसके लिए आपको Google Play Store पर जाना होगा. यहां आपको WhatsApp सर्च करना होगा. उसके बाद आपको अपडेट का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करके आप ऐप को अपडेट कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










