
पूरी की पूरी ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद चोरों ने मनाया जश्न, खुशी से झूमे, देखें CCTV वीडियो
AajTak
एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं. जिनमें से एक में लुटेरों को साफ देखा जा सकता है. ये घटना 17 जून से 18 जून के बीच हुई है. कथित तौर पर लुटेरों ने सब कुछ लूट लिया.
सोशल मीडिया पर एक दुकान में हुई चोरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे चोर ज्वेलरी स्टोर को लूटने के बाद जश्न मनाते दिखते हैं. वो खुशी में हाई-फाइव भी करते हैं. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई. कैमरा दुकान के भीतर लगा था. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि अधिकारियों को जल्द से जल्द चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
रॉबर्ट गौकासियन, जिनके बायो में लिखा है कि वह पेशे से डीजे हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं. जिनमें से एक में लुटेरों को साफ देखा जा सकता है. रॉबर्ट ज्वेलरी स्टोर के मालिक के बेटे भी हैं. वहीं पहले वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लुटेरों ने लूट के बाद किस तरह दुकान को नुकसान पहुंचाया है.
इसके कैप्शन में रॉबर्ट लिखते हैं, 'वेस्ट हॉलीवुड में 40 साल से अधिक पुराने हमारे परिवार के ज्वेलरी स्टोर को लूट लिया गया है. सब चला गया. हमारा सारा सामान चोरी हो गया है. दोनों तिजोरियां लूट ली गई हैं.'
ये घटना 17 जून से 18 जून के बीच अमेरिका के वेस्ट हॉलीवुड में स्थित सैंटा मॉनिका बुलेवार्ड पर ह्यूनर ज्वेलरी में हुई. कथित तौर पर लुटेरों ने सब कुछ लूट लिया, जिसमें कई अनोखे पीस भी शामिल थे.
एक मीडिया आउटलेट से बात करते हुए रॉबर्ट ने कहा, 'सबसे पहले मुझे लगा कि उन्होंने दीवार में छेद कर दिया है और वो अंदर घुस गए. उन्होंने तेजी से डकैती की और वो चले गए, लेकिन इसका उलट हुआ... इसमें 24 घंटे से अधिक का समय लगा.' उन्होंने आगे बताया कि दुकान का अलार्म कभी बंद नहीं हुआ. लुटेरे यहां दो बार आए थे, एक बार देर रात में और दूसरी बार सुबह के वक्त.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










