
पुलिस पर पत्नी पर हमले का आरोप, कार्रवाई की मांग... RG Kar पीड़िता के पिता ने कमिश्नर को लिखी चिट्ठी
AajTak
आरजी कर रेप पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि 9 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान कोलकाता पुलिस ने उनकी पत्नी पर हमला किया. शिकायत पर जांच शुरू हो गई है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर माता-पिता को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है.
आरजी कर अस्पताल की पीड़िता के पिता ने कोलकाता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि 9 अगस्त को कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी पत्नी पर हमला किया. पीड़िता के पिता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. कोलकाता पुलिस ने ईमेल पर शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले में जांच शुरू कर दी है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर यह हमला "जानबूझकर" किया गया. अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता अभया के माता-पिता इस मामले के अहम गवाह हैं और उन्हें खत्म करने की कोशिश की गई.
यह भी पढ़ें: आरजी कर केस का एक साल, कोलकाता में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस के एडीजी एसटीएफ वीनीत गोयल और कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने ममता बनर्जी के इशारे पर की. उनका आरोप है कि यह घटना सबूत मिटाने की कोशिश का हिस्सा थी. उन्होंने मांग की कि पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, और अगर यह पर्याप्त न हो तो सीधे कार्रवाई की जाए.
पीड़िता की मां ने पुलिस पर हमले का आरोप लगाया
कोलकाता में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पीड़िता की मां ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी की पुलिस ने बिना किसी उकसावे के उन पर हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया, सिर और हाथों पर चोट पहुंचाई गई और कंगन तोड़ दिए गए. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि उन्हें किसने मारा, तो उन्होंने स्पष्ट कहा, "पुलिस… यह कोलकाता पुलिस है जिसने मुझ पर हमला किया."

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









