
पुलिस ने जबरन उतरवाया था महिलाओं का हिजाब, अब देना होगा 145 करोड़ रुपये मुआवजा, इस देश का है मामला
AajTak
police forced muslim women to remove hijabs: इस देश की पुलिस ने दो मुस्लिम महिलाओं को हिजाब उतारने पर मजबूर कर दिया था. जिससे उन्हें काफी अपमानित महसूस हुआ. इस मामले में अब उन्हें मुआवजा दिया जाएगा.
इस देश की पुलिस ने दो मुस्लिम महिलाओं का हिजाब जबरन उतरवा दिया था. जिसके बाद अब इन महिलाओं को मुआवजे के रूप में 7.5 मिलियन डॉलर (करीब 145 करोड़ रुपये) मिलेंगे. मामला अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी का है. शहर की पुलिस ने इन महिलाओं को गिरफ्तार किया था. फिर इनकी तस्वीरें खींचने के लिए इन्हें हिजाब उतारने पर मजबूर कर दिया. इसे महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है. मामले में अदालत में मुकदमा दायर किया गया था. जिसके निपटारे के लिए न्यूयॉर्क सिटी महिलाओं को मुआवजा देने पर सहमत हुआ.
दरअसल किसी भी मामले में कार्रवाई के तहत पुरुषों और महिलाओं को फोटो खिंचवाने से पहले धार्मिक पोशाक हटानी होती है. मामले में मुकदमे पर शुक्रवार को मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में सहमति बनी और अब इसके लिए अमेरिकी जिला न्यायाधीश एनालिसा टोरेस की मंजूरी की आवश्यकता है.
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी फीस और लागत में कटौती के बाद कुल भुगतान लगभग 13.1 मिलियन डॉलर (करीब 109 करोड़ रुपये) का होगा, और अगर 3,600 से अधिक इसी श्रेणी के सदस्य दावे पेश करते हैं, तो इसमें वृद्धि हो सकती है. फिर प्रत्येक को 7,824 डॉलर (करीब 6.50 लाख रुपये) और 13,125 डॉलर (करीब 10.93 लाख रुपये) के बीच भुगतान किया जाएगा.
इस समझौते के तहत जमीला क्लार्क और अरवा अजीज द्वारा साल 2018 में दायर किए गए एक मुकदमे का समाधान किया गया है. इन महिलाओं का कहना था कि उन्हें शर्म और आघात महसूस हुआ, जब पुलिस ने उन्हें पिछले साल मैनहट्टन और ब्रुकलिन में अपनी तस्वीरें क्लिक करने के लिए (वो तस्वीर जो किसी को गिरफ्तार किए जाने के बाद खींची जाती है) के लिए हिजाब हटाने के लिए मजबूर किया था. दोनों को सुरक्षा से जुड़े आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था. उनके वकीलों ने हिजाब हटाने की तुलना कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने से की थी.
क्लार्क ने अपने वकीलों द्वारा दिए गए एक बयान में कहा, 'जब उन्होंने मुझे अपना हिजाब उतारने के लिए मजबूर किया, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं नग्न कर दी गई हूं. मुझे यकीन नहीं है कि मेरे पास वैसे शब्द हैं, जो ये जाहिर कर सकें कि मैंने कितना अपमानित महसूस किया था.' मुकदमे के जवाब में, न्यूयॉर्क का पुलिस विभाग 2020 में पुरुषों और महिलाओं को मगशॉट्स (गिरफ्तारी के बाद ली जाने वाली तस्वीरें) के दौरान सिर ढकने की अनुमति देने पर सहमत हुआ था, हालांकि लोगों के चेहरे दिखने चाहिए.
शहर के कानून विभाग के प्रवक्ता निकोलस पाओलुची ने कहा, 'ये समझौता धार्मिक विश्वास के प्रति पुलिस विभाग के सम्मान और गिरफ्तारी की तस्वीरें लेने की कानूनी आवश्यकता को सावधानीपूर्वक बैलेंस करता है.' नई नीति के तहत जो बदलाव हुआ है, उसके तहत सिर पर धार्मिक परिधान पहना जा सकता है. इसमें यहूदियों द्वारा पहना जाने वाले यरमुल्क और सिखों द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी शामिल है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










