
पुलिस थाने में जॉब लेने पहुंच गई फरार महिला अपराधी, फिर...
AajTak
फरार चल रही एक महिला अपराधी जॉब के लिए पुलिस स्टेशन में ही पहुंच गई. उन्होंने उस विभाग में नौकरी के लिए अप्लाई कर दिया जो पुराने वारंट्स में फरार चल रहे अपराधियों को ढूंढने के लिए ही है. जॉब अप्लाई करने के बाद पुलिस ने महिला अपराधी को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया.
पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रही एक महिला अपराधी ने पुलिस स्टेशन में ही सिक्योरिटी गार्ड के जॉब के लिए अप्लाई कर दिया. पुलिस ने महिला अपराधी की पहचान कर ली. उन्हें इंटरव्यू के नाम पुलिस ने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया.
मामला अमेरिका के न्यू जर्सी का है. महिला अपराधी ज्यामा वाई. जॉनसन को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया. हैरानी की बात यह है कि जिस विभाग में जॉब के लिए महिला ने अप्लाई किया था वह खासतौर से पुराने वारंट्स में फरार चल रहे अपराधियों को ढूंढने के लिए है.
जॉनसन की तलाश पेंसिल्वेनिया के मुनरो काउंटी के अधिकारियों को थी. जॉनसन के खिलाफ फ्रॉड का एक मामला दर्ज किया गया था. लेकिन वह इस केस की सुनवाई के लिए कोर्ट में हाजिर ही नहीं हुई थी. वह जर्सी सिटी के ट्रैफिक चार्जेज के 10 मामलों में भी कोर्ट से फरार चल रही थीं.
Newsweek से बातचीत में हडसन काउंटी पुलिस स्टेशन के एक डिटेक्टिव ने कहा- उन्होंने (जॉनसन) सिक्योरिटी गार्ड की जॉब के लिए अप्लाई किया था. हमलोग कैंडिडेट्स का बैकग्राउंड चेक करते हैं. उनलोगों पर दर्ज मामलों की भी जांच करते हैं.
पुलिस स्टेशन के प्रवक्ता ने कहा- महिला की सच्चाई जानने के बाद हमलोगों ने उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
जब प्रवक्ता से पूछा गया कि फरार होने के बाद भी जॉनसन ने पुलिस स्टेशन में जॉब के लिए अप्लाई कर के गिरफ्तारी का इतना बड़ा रिस्क क्यों लिया? तो उन्होंने कहा- हमलोग नहीं जानते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










