
पुलिस को 2700 से ज्यादा फर्जी कॉल कर हुई गिरफ्तार, बताई हैरान करने वाली वजह
AajTak
जापान में एक महिला को पुलिस को 2700 से ज्यादा फर्जी कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला ने ऐसा कपने के पीछे जो वजह बताई वह जितना हैरान करती है, उतना ही निराश भी कर देती है.
जापान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक महिला को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि उसने पुलिस को ढाई हजार से ज्यादा फर्जी इमरजेंसी कॉल किए थे. पुलिस ने गुरुवार को टोक्यो के पूर्व में चिबा प्रान्त में मात्सुडो की 51 वर्षीय निरोको हतागामी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस को किए 2,761 फर्जी कॉल महिला ने पुलिस को लगभग 2,761 कॉल किए थे. साथ ही उसपर स्थानीय अग्निशमन विभाग के कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप है. अधिकारियों ने आरोप लगाया कि महिला ने अगस्त 2020 और मई 2023 के बीच कम से कम दो साल और नौ महीने तक अपने मोबाइल से और अन्य माध्यमों से कॉल की.
क्यों बार- बार कॉल कर रही थी?
स्थानीय प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि वह अपने घर और आस-पड़ोस के अन्य स्थानों से कॉल कर रही थी. सवाल उठता है कि महिला ऐसा क्यों कर रही थी. महिला ने इसके जवाब में कहा है कि वह 'अकेलापन महसूस करती थी और चाहती थी कि कोई तो मेरी बात सुने... और मेरी ओर ध्यान दे.'
पुलिस से की पेट और पैर दर्द की शिकायत
बताया जा रहा है कि महिला ने जब पुलिस को कॉल किए थे तब उसने फोन पर अधिकारियों से पेट में दर्द, नशीली दवाओं के ओवरडोज़, पैरों में दर्द और अन्य लक्षणों की शिकायत की थी. 'मैंने तो कोई कॉल नहीं किया'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










