
'पुलिस के ताने को भाई ने चैलेंज मानकर BF को मार दी गोली', बोली प्रेमी के शव से शादी करने वाली आंचल
AajTak
नांदेड में एक युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिवार ने उसके प्रेमी सक्षम तट्टे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह निचली जाति से था. युवती ने बताया कि पुलिस ने उसके भाई को ताना मारा था कि शिकायत करने से अच्छा है कि उसे मार दो. भाई ने इसे चुनौती मानकर हत्या कर दी. युवती ने प्रेमी के शव से शादी भी की.
महाराष्ट्र के नांदेड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 21 साल की आंचल मामिलवार ने दावा किया कि उसके परिवार ने उसके प्रेमी सक्षम तट्टे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह निचली जाति से था. आंचल ने प्रेमी के खून को अपनी मांग में भरकर उसके शव से शादी की और कहा कि वह जिंदगी भर सक्षम के परिवार के साथ ही रहेगी.
आंचल ने बताया कि उसके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. सक्षम और आंचल तीन साल से साथ थे और दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन आंचल के पिता और भाइयों ने इस रिश्ते का विरोध किया. आंचल का कहना है कि जिस दिन सक्षम की हत्या हुई, उसी दिन सुबह उसका भाई उसे पुलिस स्टेशन ले गया था ताकि सक्षम के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया जा सके. आंचल ने ऐसा करने से मना कर दिया.
निचली जाति के चलते युवक की हत्या
साथ ही आंचल का दावा है कि पुलिसवालों ने उसके भाई से कहा कि अगर इतना ही परेशानी है तो पहले उसे मार कर आओ. इसके बाद उसके भाई ने इसे चुनौती समझा. शाम करीब साढ़े पांच बजे आंचल के परिवार के लोग सक्षम को इलाके में देखकर उस पर हमला कर दिया.
आरोप है कि पहले उसे गोली मारी और फिर बड़े पत्थर से प्रहार कर उसकी जान ले ली. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आंचल के पिता गजानन मामिलवार, भाइयों साहिल और हिमेश समेत आठ लोगों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











