
पुलिस की 35 टीमें, 72 घंटे तलाशी... सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद के फरार होने से लेकर गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी
AajTak
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले का आरोपी विजय दास गिरफ्तार हो चुका है. इसे दबोचने के लिए मुंबई पुलिस की 35 से ज्यादा टीमें लगाई गई थीं. आखिरकार कामयाबी मुंबई के करीब ठाणे में मिली है. अब आरोपी भी गिरफ्त में है तो पुलिस के लिए तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने उसे ठाणे से पकड़ा है. आरोपी ठाणे में ही एक झाड़ियों वाले इलाके में छिपा हुआ था. पुलिस को शनिवार देर रात ये कामयाबी मिली है. उसे कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है. अब तक की जांच के मुताबिक ये बांग्लादेशी नागरिक बताया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि चोरी के इरादे से आरोपी सैफ अली खान के घर में घुसा था. शरीफुल इस्लाम मुंबई में विजय दास के नाम से रह रहा था. ये 5-6 महीने पहले मुंबई पहुंचा था. हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था.
डीसीपी ने बताया कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद 16 जनवरी को बांद्रा के सतगुरु शरण अपार्टमेंट में सैफ अली खान के घर से निकलने के बाद पटवर्धन गार्डन के पास एक बस स्टॉप पर सोया रहा. इसके बाद में वो ट्रेन से वर्ली (मध्य मुंबई में) पहुंचा था. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 311, 331 (4) के साथ पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया, "जांच में पता चला है कि आरोपी सीढ़ियों से सातवीं-आठवीं मंजिल तक गया, फिर डक्ट एरिया में घुसा. वहां पाइप के जरिए 12वीं मंजिल पर चढ़ा. बाथरूम की खिड़की से सैफ के फ्लैट में घुसा. फिर वह बाथरूम से बाहर आया. इसी दौरान उसे सैफ के कर्मचारियों ने देखा. वो उनको धमकी देते हुए 1 करोड़ रुपए मांगने लगा. सैफ के आने पर उनके उपर हमला कर दिया.
एक वीडियो से मिला आरोपी शहजाद का सुराग
पुलिस की मानें तो सैफ पर हमले से पहले शरीफुल इस्लाम शहजाद का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. उसको दबोचने के लिए पुलिस को काफी सर्विलांस करना पड़ा. कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. हमले से पहले और बाद के कई वीडियो की पड़ताल की गई. उसी में से एक 9 जनवरी का वीडियो शातिर का सुराग दे गया. वो 9 जनवरी को बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक से पहुंचा था.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











