
पुलिस कांस्टेबल ने मदद के बहाने नाबालिग लड़की का किया यौन उत्पीड़न, प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी, गिरफ्तार
AajTak
कांस्टेबल ने लड़की को धमकी भी दी कि वह घटना के बारे में किसी को न बताए, नहीं तो वह उसका निजी वीडियो लीक कर देगा.
बेंगलुरु में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि बोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन में तैनात अरुण थोनेपा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार, मामला 13 फरवरी को सामने आया जब 17 वर्षीय लड़की का पिछले महीने उसके पड़ोसी ने "यौन उत्पीड़न" किया था. लड़की ने दावा किया कि कांस्टेबल ने न्याय दिलाने में मदद करने के बहाने उसके परिवार से संपर्क किया. लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कांस्टेबल उसे एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे शराब पिलाई और उसका यौन उत्पीड़न किया.
निजी वीडियो लीक करने की धमकी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ने लड़की को धमकी भी दी कि वह घटना के बारे में किसी को न बताए, नहीं तो वह उसका निजी वीडियो लीक कर देगा. जैसे ही मामला हमारे संज्ञान में आया, हमने उसके पड़ोसी और उस कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को सेवा से निलंबित कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







