
पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द...स्कूल बंद, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी मद्देनजर पंजाब और राजस्थान को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दोनों राज्यों ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द और सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है.
पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकवादी ठिकानों सटीक मिसाइल हमलों से ध्वस्त कर दिया है. इसके बाद से बिलबिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है. इसी के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ सीमा साझा करने वाले पंजाब और राजस्थान की सरकार अलर्ट मोड में आ गई हैं.
पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर तो राजस्थान पाकिस्तान के साथ लगभग 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है.
गुरुवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के विभाग ने अपने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. साथ ही तनाव को बढ़ता देख राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों- फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है.
सूत्रों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.
पंजाब DGP ऑफिस ने जारी किया आदेश
पंजाब DGP कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से रद्द कर दी गई हैं. आदेश में कहा गया कि छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से दी जानी चाहिए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









