
पुरुषों पर पड़ता है Unhappy Marriage Life का सबसे ज्यादा असर, कम उम्र में Death की रहती है आशंका
Zee News
रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी में समस्या का सामना करने वाले पुरुषों को स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे पुरुषों में उन पुरुषों की अपेक्षा स्ट्रोक का खतरा 69.2 प्रतिशत अधिक रहता है, जो अपनी मैरिड लाइफ से खुश हैं. साथ ही उनकी समय से पहले मौत की आशंका भी बनी रहती है.
तेल अवीव: शादीशुदा जिंदगी (Marriage Life) का खुशहाल न चलना यूं तो महिला और पुरुष दोनों के लिए हानिकारक है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा खामियाजा पुरुषों को उठाना पड़ता है. यहां तक कि उनकी जान जाने का खतरा भी लगातार बना रहता है. यह खुलासा एक रिसर्च में किया गया है. शोधकर्ताओं का कहना है कि पत्नी से लड़ने वाले पतियों को फौरन डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि उनकी कम उम्र में मृत्यु की आशंका ज्यादा रहती है. 'टाइम्स ऑफ इजरायल' की खबर के मुताबिक, इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी (Tel Aviv University, Israel) से जुड़े शोधकर्ताओं ने सालों की रिसर्च के बाद पाया कि ऐसे पुरुष जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं और उनका पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता है, गंभीर खतरे में जी रहे हैं. शोधकर्ताओं ने इजरायल में 10 हजार पुरुषों के हेल्थ डेटा का अध्ययन किया. इन पुरुषों की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को रिकॉर्ड किया गया. इसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि खराब शादीशुदा जीवन का पुरुषों की सेहत पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



