
पुरुषों के स्पर्म को ढाई घंटे रोक देगा ये नया तरीका, रुक जाएगी प्रेग्नेंसी
AajTak
वैज्ञानिक अब पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां बनाने पर काम कर रहे हैं. इस क्षेत्र में उन्हें एक बड़ी सफलता भी मिली है. वैज्ञानिकों ने एक ऐसी गोली बना ली है जो चूहों पर सफल रही है. अब इस प्रयोग को प्रीक्लिनिकल मॉडल में दोहराने के बाद मनुष्यों पर इनका क्लिनिकल ट्रायल किया जाएगा.
महिलाओं की गर्भनिरोधक गोलिओं की तरह के वैज्ञानिक पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोली बनाने में जुटे हैं. वैज्ञानिकों को इसमें एक बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने एक ऐसी गर्भनिरोधक दवा विकसित की है जो अस्थायी रूप से शुक्राणुओं को अपने रास्ते में आने से रोककर चूहों में गर्भधारण को रोकती है.
अमेरिका की वील कॉर्नेल मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने कहा कि अब तक पुरुषों के लिए गर्भनिरोध का एकमात्र विकल्प कंडोम रहा है. शोधकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में पुरुषों के लिए बनाई जा रही गर्भनिरोध की गोलियों पर शोध इसलिए रोक दिया गया था क्योंकि उनके कई साइड इफेक्ट्स सामने आए थे.
पुरुष गर्भनिरोध की गोलियों पर स्टडी के सह-वरिष्ठ लेखकों लोनी लेविन और जोचेन बक की टीम ने पाया कि चूहों में आनुवांशिक रूप से एक महत्वपूर्ण सेलुलर सिग्नलिंग प्रोटीन, सॉल्यूबल एडेनलील साइक्लेज (sAC) कहा जाता है, की कमी होती है.
नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित स्टडी में बताया गया है कि sAC अवरोधक की एक खुराक, TDI-11861 चूहों के शुक्राणु को ढाई घंटे तक स्थिर कर देती है. संभोग के बाद महिला प्रजनन के रास्ते में भी चूहे के शुक्राणु निष्क्रिय बने रहे.
शोधकर्ताओं ने कहा कि तीन घंटे के बाद, कुछ शुक्राणु में गति आ गई और 24 घंटे तक लगभग सभी शुक्राणु सामान्य गति में आ गए. TDI-11861 की खुराक लेने वाले नर चूहों को मादा चूहों के साथ रखा गया. चूहों ने सामान्य तरीके से संभोग किया लेकिन 52 अलग-अलग बार संभोग के बावजूद भी मादा चुहिया गर्भवती नहीं हुईं.
शोधकर्ताओं ने कहा, 'हमारी यह गोली 30 मिनट से एक घंटे के भीतर काम करती है. जबकि दूसरे गर्भनिरोधकों में शुक्राणुओं की संख्या को कम करने या उन्हें अंडे को निषेचित करने में असमर्थ होने के लिए हफ्ता भर लग जाता है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










