
पुराने दौर की यादें ताजा करता है ये घर, खरीदना चाहते हैं? देखिये कीमत
Zee News
बाहर से देखने पर ये नॉर्मल घरों की तरह ही है. लेकिन अंदर से इसमें 50 साल पुरानी यादें संजोयी हुई हैं. इस घर में रहने लायक सब जरूरी चीजें हैं. यहां आप 1970 के दशक का मजा ले पाएंगे.
नई दिल्ली: दुनिया बड़ी तेजी के साथ बदल रही है. इस बदलते दौर में लोगों का रहन-सहन, खान-पान के घर को बनाने और सजाने के तरीके भी बदल रहे हैं. पहले अक्सर बड़े-बड़े हवादार घर हुआ करते थे, लेकिन अब ऐसा देखने को कम ही मिलता है. अगर आपको 50 साल पुराने घर में रहने का मौका मिले तो आप कैसा महसूस करेंगे? ये सपना यूके के बर्मिंघम में पूरा हो सकता है. दरअसल, वहां 1970 के दशक में बनी हुई एक प्रॉपर्टी की सेल के लिए रखी गई है. द सन में छपी एक खबर के अनुसार हिलेरी रोड एर्डिंगटन पर स्थित ये प्रॉपर्टी आपको पुराने दौर की यादों में ले जा सकती है. जब इस घर को बाहर से देखा जाता है तो ये आसपास बने घरों की तरह ही दिखता है, लेकिन इसके भीतर बहुत से पुराने राज छिपे हुए हैं. ये 1970 के दशक से आपको जोड़ सकता है. इसमें पुराने क्लैशिंग पैटर्न के वॉलपेपर और कालीन किसी का भी ध्यान आकर्षित कर सकते हैं. इस तरह के वॉलपेपर और कालीन आज के दौर में बड़ी मुश्किल से ही मिलते हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



