
पुराने घर में मिला डरावना 'मौत का मुखौटा', खौफ में परिवार, Photo
AajTak
यूएस की एक महिला को अपने बेडरूम के फ्लोर के नीचे जो मिला वह भयानक था. उसने बताया कि वह कुछ समय से एक कनवर्टेड विक्टोरियन हाउस में रहती है, लेकिन उसने यहां ऐसी खौफनाक खोज की उम्मीद कभी नहीं की थी.
अक्सर लोगों को पुराने घर का रेनोवेशन करते हुए कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं कि वे हैरान रह जाएं या खौफ में आ जाएं. कई बार देखा गया कि लोगों को किसी पुराने घर की दीवार में दशकों पुराना बोतल बंद मैसेज मिला तो कभी पूरा का पूरा तहखाना. ऐसी चीजों को देखकर आंखे चमक उठती हैं या डर लग जाता है.
हाल में इसी तरह यूएस की एक महिला को अपने बेडरूम के फ्लोर के नीचे जो मिला वह भयानक था. उसने बताया कि वह कुछ समय से एक कनवर्टेड विक्टोरियन हाउस में रहती है, लेकिन उसने यहां ऐसी खौफनाक खोज की उम्मीद कभी नहीं की थी. ये एक 'डेथ मास्क' यानी 'मौत का मुखौटा' था.
'मौत का मुखौटा यानी Death Mask'
उन्होंने रेडिट पर पूरा किस्सा शेयर किया. उन्होंने लिखा- 'मेरे पति घर में कुछ रेनोवेशन के लिए फर्शबोर्ड उखाड़ रहे थे और उन्हें यह मौत का मुखौटा मिला. इसके डेथ मास्क होने में कोई संदेह नहीं है क्योंकि यह एक प्लास्टर कास्ट है और मुझे यकीन है कि ये जिसके चेहरे का मास्क है वह एक महिला है और मर चुरी है. क्योंकि जब चेहरे की छाप पड़ी तो उसकी एक पलक बहुत हल्की सी खुली हुई थी.'
मिडिल एज महिला का मास्क
महिला का कहना है कि मुखौटा एक मिडिल एज महिला का है जिसकी भौहें नहीं हैं, लेकिन उसे पहचानने में मदद करने के लिए कोई अन्य सुराग भी नहीं है. उन्होंने आगे कहा, 'कास्ट पर कुछ भी नहीं लिखा है, पीछे केवल एक छोटा सा हुक है जिससे ऐसा लगता है कि मास्क को दीवार पर लगाया जा सकता है. मुझे नहीं पता कि यह फर्श के नीचे कैसे पहुंच गया. लेकिन वहां कुछ और खास नहीं था इसके बगल में केवल बजरी और मिट्टी है. ये चीज़ पूरी तरह रहस्यमयी है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










