
पुराने ग्राहक ने दूसरी दुकान से लिया सामान तो गुस्साए दुकानदार ने कैंची से गोद दिया, युवक की मौत
AajTak
दिल्ली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. पुराने ग्राहक ने दूसरी दुकान से सामान लिया तो गुस्साए दुकानदार ने अपने बेटों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी. दुकानदार ने युवक को कैंची से गोद दिया जबकि बेटे ने सिर पर रॉड मार कर उसकी जान ले ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि विवाद के बाद पीड़ित ने उसकी दुकान से सामान लेना बंद कर दिया था.
दिल्ली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. किराने की दुकान के मालिक ने उसकी दुकान से खरीदारी नहीं करने पर एक शख्स की हत्या कर दी. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर में हत्या की वारदात हुई है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने कहा, एक किराने की दुकान के मालिक और उसके बेटों ने अपनी दुकान से खरीदारी नहीं करने पर 30 साल के एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया और कैंची से गोद दिया.
पुलिस के मुताबिक घटना 30 जून की है. मृतक की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि आरोपी लोकेश गुप्ता और उसके दो बेटों प्रियांश और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'गुप्ता एक किराने की दुकान चलाता है और विक्रम का परिवार उसका पुराना नियमित ग्राहक था. लगभग एक महीने पहले, परिवार ने किसी कारण से उनकी दुकान से राशन खरीदना बंद कर दिया. इससे आरोपी दुकानदार नाराज हो गया. रविवार को लगभग 10 बजे उनके बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.
अधिकारी ने आगे बताया कि लड़ाई के दौरान गुप्ता और उनके बेटों ने विक्रम के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और उसकी गर्दन पर भी हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस हत्या के इस मामले में जांच में जुटी हुई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








