
'पुराने क्रिमिनल कानून खत्म किए जाएं', DGP कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 57वें अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सिफारिश की कि पुराने अप्रचिलित कानून खत्म किए जाएं, साथ ही कहा कि राज्य पुलिस बल और केंद्रीय एजेंसियों के बीच अधिक सहयोग होना चाहिए ताकि क्षमताओं का लाभ उठाया जा सके.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 57वें अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पुराने हो चुके अप्रचलित आपराधिक कानूनों (Obsolete Criminal Laws) को खत्म करने और राज्यों में पुलिस संगठनों के लिए मानक तय करने की भी सिफारिश की. साथ ही पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि जहां पुलिस बलों को बायोमेट्रिक्स जैसे तकनीकी समाधानों का अधिक लाभ उठाना चाहिए. साथ ही पैदल गश्त जैसे पारंपरिक पुलिसिंग तंत्र को और मजबूत करने की भी जरूरत है.
एजेंसी के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि पुलिस बलों को उभरती प्रौद्योगिकियों में अधिक संवेदनशील और प्रशिक्षित किया जाना चाहिए. साथ ही कहा कि क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय एजेंसियों के बीच अधिक सहयोग की जरूरत है.
'पैदल गश्त के सिस्टम को बढ़ाएं'
प्रधानमंत्री ने मोदी ने जेल प्रबंधन में सुधार के लिए जेल सुधारों का भी समर्थन किया. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सीमा के साथ-साथ तटीय सुरक्षा को मजबूत करने पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि तकनीकी समाधान अपनाने के साथ-साथ पैदल गश्त जैसे पुलिसिंग के पारंपरिक तंत्र को बढ़ाना चाहिए.
आतंकवाद और साइबर सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा
प्रधानमंत्री मोदी ने उभरती चुनौतियों पर चर्चा करने और अपनी टीमों के बीच बेहतर सिस्टम को डवलप करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर DGP-IGP सम्मेलनों के मॉडल को दोहराने का आह्वान किया. इस सम्मेलन में पुलिसिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया, जिसमें आतंकवाद और साइबर सुरक्षा शामिल है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







