
'पुतिन ने PM मोदी को दिया था भरोसा, जहां भारतीय छात्र होंगे वहां नहीं करेंगे फायरिंग', लोकसभा में बोले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने लोकसभा में यूक्रेन संकट पर बात की. जयशंकर ने कहा कि जब पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की थी, तब वह भी कमरे में पीएम के साथ मौजूद थे.
यूक्रेन में जंग की शुरुआत होने पर हजारों भारतीय छात्र वहां फंस गए थे. इनको निकालने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से क्या बात की थी. इसकी जानकारी विदेश मंत्री जयशंकर ने आज बुधवार को लोकसभा में दी. जयशंकर ने बताया कि पुतिन ने मोदी से कहा था कि जहां भारतीय छात्र इकट्ठा होंगे वहां फायरिंग नहीं की जाएगी.
लोकसभा में जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन के खारकीव और सुमी में हालात बहुत खराब थे. जब पुतिन से पीएम नरेंद्र मोदी ने बात की तो मैं उसी कमरे में था. हमें पुतिन की तरफ से बताया गया था कि जिस जगह पर भारतीय छात्र इकट्ठा होंगे (निकाले जाने के लिए), वहां फायरिंग नहीं की जाएगी.
जयशंकर ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने दोनों राष्ट्रपतियों से बात की थी क्योंकि दोनों ही एक दूसरे पर गोलीबारी के आरोप लगा रहे थे. विदेश मंत्री ने बताया कि मोदी ने दोनों से बात करके सीजफायर की बात कही थी. फिर भारत की टीम रेड क्रॉस की टीम को अपने साथ लेकर गई. इस तरह सुमी से भारतीय लोगों को निकाला जा सका.
लोकसभा में जयशंकर ने यह भी कहा कि यहां कुछ लोग चुनाव की बात कर रहे हैं. उन लोगों को अहसास होना चाहिए कि चुनावी कैंपेन के बीच पीएम मोदी दिल्ली वापस आए थे और उन्होंने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए बात की थी.
रूस-यूक्रेन विवाद पर क्या बोले जयशंकर लोकसभा में जयशंकर ने कहा कि हम संघर्ष (रूस-यूक्रेन विवाद) के खिलाफ हैं, हमारा मानना है कि खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है, संवाद और कूटनीति किसी भी विवाद का सही समाधान है.
वह आगे बोले कि कई सांसदों ने बूचा में घटना को उठाया, हम रिपोर्टों से बहुत व्यथित हैं, हम वहां हुई हत्याओं की कड़ी निंदा करते हैं, यह एक अत्यंत गंभीर मामला है, हम स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








