
पुतिन चाहते हैं देश में तख्तापलट करे यूक्रेन की सेना और रूस से करे बातचीत
Zee News
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि यूक्रेन की सेना के साथ बातचीत करना कीव में राजनेताओं की तुलना में आसान होगा. पुतिन ने शुक्रवार को रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों को देश में सत्ता संभालनी चाहिए.
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि यूक्रेन की सेना के साथ बातचीत करना कीव में राजनेताओं की तुलना में आसान होगा. इसका अर्थ यह है कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सेना से तख्तापलट करने और फिर मास्को से बातचीत करने की बात कह रहे हैं.
रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक में बोले पुतिन पुतिन ने शुक्रवार को रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों को देश में सत्ता संभालनी चाहिए और मास्को के साथ शांति पर बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने यूक्रेन में रूस के आक्रमण के बीच कीव सरकार और नव-नाजि़यों पर नागरिकों को मानव ढाल के रूप में उपयोग करने का भी आरोप लगाया.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



