
पुतिन के दौरे पर सबसे बड़ी डील की तैयारी... PAK-चीन को मिलेगा क्लियर मेसेज
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं. मुख्य मुद्दा है- 2-3 अतिरिक्त S-400 रेजिमेंट की नई डील, 50% तक टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ. ऑपरेशन सिंदूर में S-400 ने कमाल किया. ब्रह्मोस, AK-203, ऊर्जा, स्पेस में भी सहयोग बढ़ेगा. रूस अभी भी भारत का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 3 साल बाद फिर भारत आ रहे हैं. आखिरी बार वो दिसंबर 2021 में आए थे. इस बार 4-5 दिसंबर को 23वां भारत-रूस सालाना समिट होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन की दोस्ती दुनिया देखती है – चाहे SCO मीटिंग हो या फोन पर बात. यूक्रेन युद्ध के बाद भी भारत ने रूस का साथ नहीं छोड़ा. अब इस विजिट में सबसे बड़ा टॉपिक है – डिफेंस डील्स, खासकर नई S-400 मिसाइल सिस्टम.
भारत अब फ्रांस (राफेल), अमेरिका (अपाचे हेलिकॉप्टर), इजरायल (ड्रोन) से भी ले रहा है, लेकिन पुराना रिश्ता नहीं तोड़ा.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के गोरखा जवान पाकिस्तान बॉर्डर के पास क्यों आए थे?
रूस की कंपनी रोस्टेक ने वादा किया – इस बार कोई देरी नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: बदल गया भारत का भूकंप मैप, नया VI जोन जुड़ने से खतरे में आया 61% देश, जानिए अपनी सिटी का हाल

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











