
'पुतिन की मंशा नहीं समझ पाए ट्रंप...', ऐसा क्यों बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने यूक्रेन के बजाए रूस का समर्थन किया तो एक तरह से अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ खड़े होना होगा.
रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू हुए दो साल पूरे होने जा रहे हैं. दूसरी तरफ अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक उम्मीदवार बनते नजर आ रहे हैं. ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्रंप को लेकर बड़ा बयान दिया है.
जेलेंस्की ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने यूक्रेन के बजाए रूस का समर्थन किया तो एक तरह से अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ खड़े होना होगा.
जेलेंस्की ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं समझ आता कि डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन का समर्थन कैसे कर सकते हैं.यह विश्वसनीय है.
साउथ कैरोलिना रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत के बाद ट्रंप रिपब्लिक पार्टी की ओर से आधिकरिक उम्मीदवार बनते नजर आ रहे हैं. इस बीच जब ट्रंप से ये पूछा गया कि इस युद्ध में वो किसी जीतता देखना चाहते हैं. तो ट्रंप ने इसका कोई जवाब नहीं दिया.
ट्रंप के इस रवैये पर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप अभी तक पुतिन की मंशा को समझ नहीं पाए हैं. मुझे लगता है कि ट्रंप, पुतिन को जानते ही नहीं हैं. अमेरिकी फौज कभी भी रूस की सेना से नहीं लड़ी. मुझे नहीं लगता कि ट्रंप ये बात समझते हैं कि पुतिन कभी नहीं रुकेंगे.
रूसी हमले में यूक्रेन के 31 हजार सैनिक मारे गए

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









