
पुतिन की परमाणु धमकी के बाद यूक्रेन में बन रहे बंकर्स, लोग जुटा रहे महीनों का राशन
AajTak
रूस, यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए आठ महीने से अधिक समय हो गया है. इस युद्ध को लेकर लगभग रोजाना नए घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं. क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद रूस के बदले की कार्रवाई से दुनियाभर में हंगमा खड़ा हो गया था. लेकिन रूस के यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी के बाद एक बार फिर हालात बदलते नजर आ रहे हैं.
रूस-यूक्रेन युद्ध अब ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रूस कभी भी परमाणु हमला कर सकता है. रूस समय-समय पर परमाणु हमले की धमकी देता रहा है. ऐसे में यूक्रेन सहित दुनियाभर में खलबली मच गई है.
आलम यह है कि यू्क्रेन ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बंकर्स की मांग बढ़ गई है. अपनी सुरक्षा के लिए एक तरफ जहां लोग बंकर्स बनाने की तैयारियां कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए राशन जुटाना भी शुरू किया जा रहा है.
यूक्रेन सहित दुनियाभर में बंकर्स की मांग बढ़ी
हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ किया कि वह यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. इसके बाद अपनी सुरक्षा के लिए यूक्रेन में लोगों ने बंकर बनाने शुरू कर दिए हैं, तेजी से सैन्य ग्रेड के बंकर बनाए जा रहे हैं. अगर रूस परमाणु हमला करता है तो 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका के परमाणु हमले के बाद पहली बार होगा कि परमाणु बम का इस्तेमाल किया जाएगा.
परमाणु हमले की संभावनाओं पर अमेरिका सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर रूस ऐसा करता है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, परमाणु हमले को लेकर खौफ का आलम यह है कि फ्रांस के एक बंकर निर्माता का कहना है कि यूक्रेन युद्ध से पहले उनके पास बंकर्स के लिए एक भी क्लाइंट नहीं था लेकिन अब बड़ी संख्या में बंकर्स बनवाने की मांग बढ़ी है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









