
पुणे में हिट एंड रन का एक और केस, गश्त पर निकले कांस्टेबल को कार चालक ने कुचला, मौत
AajTak
महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला पुणे से सामने आया है. पुणे पुलिस बल के एक कांस्टेबल की आधी रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है.
महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला पुणे से सामने आया है. पुणे पुलिस बल के एक कांस्टेबल की आधी रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. यह दुर्घटना ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर हैरिस ब्रिज के नीचे रात 2 बजे हुई.
खड़की पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के रूप में कार्यरत दो पुलिस कांस्टेबल रात की गश्त के लिए अपने दोपहिया वाहन पर सवार थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दौरान कांस्टेबल समाधान कोली की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
गश्त पर थे कांस्टेबल
खबर के मुताबिक, रात में बीट मार्शल गश्त पर थे. इसी दौरान पीछे से एक चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. इसमें पुलिसकर्मी समाधान कोली की मौत हो गई. पुलिस कांस्टेबल शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: Pune: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी इंजीनियर युवती को मारी टक्कर, उछलकर दूर गिरी, घटना सीसीटीवी में कैद
पहले भी सामने आया था ऐसा ही केस

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









