
पुणे में रियल एस्टेट बिजनेसमैन सतीश वाघ का दिनदहाड़े अपहरण
AajTak
पुणे के शेवाल वाडी इलाके में आज सुबह रियल एस्टेट व्यवसायी सतीश वाघ का चार हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया. घटना के समय वाघ टहल रहे थे. पुलिस का मानना है कि मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है. सतीश वाघ एमएलसी योगेश तिलेकर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. पुलिस जांच जारी है और इलाके में तनाव का माहौल है.
पुणे-सोलापुर रोड पर शेवाल वाडी इलाके में आज सुबह एक हाई-प्रोफाइल अपहरण की घटना सामने आई. जाने-माने रियल एस्टेट बिजनेसमैन सतीश वाघ का सोमवार सुबह टहलने के दौरान अपहरण कर लिया गया. घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, चार लोग शेवरले गाड़ी में आए और हथियार दिखाकर वाघ को जबरन गाड़ी में बिठा लिया. इसके बाद अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए.
दरअसल, सतीश वाघ का नाम पुणे के रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रमुखता से जाना जाता है और वे कथित तौर पर एमएलसी योगेश तिलेकर के रिश्तेदार हैं. इस कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है. पुलिस का कहना है कि अपहरण का संबंध संभवतः पिछली दुश्मनी से हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.
ये भी पढ़ें- पुणे: प्रेमिका की हत्या के बाद फंदे पर लटका मिला प्रेमी, होटल के कमरा नंबर 208 में हुई सनसनीखेज वारदात
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. डीसीपी ए. राजा ने कहा, हम मामले की हर संभव दिशा से जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि घटना का मकसद पहले के विवादों से जुड़ा हो सकता है.
वहीं, पुलिस ने अब तक अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं लगाया है, लेकिन मामले की हाई-प्रोफाइल होने की वजह से अधिकारियों ने जांच को गोपनीय रखा है. इस घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है और पुलिस जल्द से जल्द मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें- सड़क पर ऑडी वाले की दबंगई! बाइक सवार को टक्कर मारी और बोनट पर 3km तक घुमाया

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








