
पुणे पोर्श केस: जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे नाबालिग के पिता
AajTak
हादसे के बाद नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर नाबालिग को वैध लाइसेंस के बिना कार चलाने देने का आरोप लगा था. गाड़ी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत भी नहीं थी.
महाराष्ट्र के पुणे में सामने आए पोर्श एक्सीडेंट केस के आरोपी नाबालिग के पिता को पुणे की सेशन कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे.
बता दें कि 19 मई को हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी. नाबालिग कथित तौर पर नशे की हालत में बहुत तेज गति से हाई-एंड पोर्श कार चला रहा था. कार एक बाइक से टकरा गई थी, जिसमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी.
पिता पर लगे थे ये आरोप
हादसे के बाद नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर नाबालिग को वैध लाइसेंस के बिना कार चलाने देने का आरोप लगा था. गाड़ी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत भी नहीं थी. अग्रवाल को मोटर वाहन अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत आरोपों में गिरफ्तार किया गया था.
वकील ने दी थी यह दलील
वकील प्रशांत पाटिल के जरिए पिता की जमानत याचिका में कहा गया था कि जांच एजेंसी आरोपों का संज्ञान नहीं ले सकती थी, क्योंकि वे सभी गैर संज्ञेय थे. पुलिस के पास कानून के प्रावधानों के अनुसार अग्रवाल को गिरफ्तार करने का कोई अधिकार नहीं था. पाटिल ने यह भी कहा था कि पुलिस को पहले प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. अग्रवाल को 20 मई को एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे बाद ही हिरासत में ले लिया गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








