
पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट: नाबालिग आरोपी के दादा से क्राइम ब्रांच की पूछताछ, छोटा राजन से निकला है कनेक्शन
AajTak
अग्रवाल परिवार का अंडरवर्ल्ड डॉन से कनेक्शन निकला है. दो लोगों को पोर्श कार से कुचलने वाले नाबालिग के दादा ने संपत्ति विवाद में छोटा राजन की मदद ली थी. गुरुवार को क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ करने पहुंची. नाबालिग के पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
Pune Porsche Car Case: पुणे पोर्श कांड के आरोपी नाबालिग किशोर के दादा सुरेंद्र अग्रवाल से पुणे क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है. उन्हें 2008 में अजय भोसले नामक शख्स पर हुई गोलीबारी में आरोपी के रूप में नामित किया गया था और उनके अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंध बताए गए थे.
सुरेंद्र अग्रवाल से क्राइम ब्रांच द्वारा विशाल अग्रवाल दुर्घटना मामले में दर्ज की गई दूसरी एफआईआर के संबंध में पूछताछ की जा रही है. नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जिस दिन एक्सीडेंट हुआ उसे लेकर सुरेंद्र अग्रवाल से बेटे और पोते के बारे में हुई बातचीत और अन्य विवरण जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है.
अंडरवर्ल्ड कनेक्शन आया सामने
दरअसल अग्रवाल परिवार का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन भी सामने आया है. आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने अपने भाई से संपत्ति विवाद में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मदद ली थी. राजन के गुर्गे ने गोलीबारी भी की थी. इस मामले में हत्या की कोशिश की FIR दर्ज हुई थी. पहले पुलिस ने जांच की. बाद में सीबीआई को मामला सौंपा गया. यह केस कोर्ट में विचाराधीन है.
यह भी पढ़ें: कानून वही, एक्शन नया... पुणे पोर्श कांड के आरोपी की रिहाई, हंगामा और फिर सिस्टम की सख्ती... 4 दिन में क्या बदल गया?
विशाल अग्रवाल पुणे के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी हैं. विशाल के पिता सुरेंद्र कुमार अग्रवाल (आरोपी के दादा) ने अपने भाई आरके अग्रवाल से कुछ संपत्तियों को लेकर विवाद में छोटा राजन से हाथ मिलाया था और मदद मांगी थी. इसी विवाद को लेकर सुरेंद्र के खिलाफ बंड गार्डन पुलिस स्टेशन में अजय भोसले नाम के शख्स की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि सुरेंद्र ने सुपारी देकर कुछ गुर्गों को भेजा, जिन्होंने आरके अग्रवाल के दोस्त अजय भोसले पर गोली चलाई. इस घटना में भोसले का ड्राइवर भी घायल हो गया था. यह मामला मुंबई के सत्र अदालत में विचाराधीन है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










