
पुणे पोर्श कांड के बाद एक्शन में कानपुर पुलिस, 2 बच्चों की जान लेने वाले नाबालिग को 6 महीने बाद किया अरेस्ट
AajTak
पुणे की घटना पर आम लोगों के गुस्से के बाद कानपुर पुलिस भी एक्शन में आ गई है. पुलिस ने एक्सिडेंट के नाबालिग आरोपी को उसके पहले दुर्घटना मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बाल गृह भेज दिया गया है और उसके मामले में कार्रवाई फिर से शुरू हो गई है. पुलिस ने अरोपी के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
पुणे पोर्श कांड के बाद यूपी की कानपुर पुलिस भी एक्शन में आई है. यहां एक नाबालिग ने पिछले साल अक्टूबर में दो बच्चों को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. मामले की जांच भी हुई, लेकिन समझौते के बाद नाबालिग को छोड़ दिया गया. पिछले महीने ही उसने एक अन्य दुर्घटना में चार लोगों को कुचल दिया. पुणे की घटना सुर्खियों में आने के बाद आखिरकार नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय लड़के की लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से पिछले साल दो बच्चों की मौत हो गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब उसे बुधवार को हिरासत में लेने के बाद बाल गृह भेज दिया गया है. कहा जा रहा है कि दुर्घटना के दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन बुधवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई थी.
यह भी पढ़ें: पुणे पोर्श कांड: नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने बाल सुधार गृह में भेजा
नाबालिग के पिता कानपुर के प्रमुख डॉक्टर
पुणे हिट एंड रन मामले के सुर्खियों में आने के बाद ही कानपुर पुलिस एक्शन में आई और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया. कहा जा रहा है कि नाबालिग के पिता पर भी दोनों मामलों को लेकर केस दर्ज किया गया है, जो कानपुर में एक प्रमुख डॉक्टर हैं.
मैगी की दुकान में टक्कर से गई थी दो बच्चों की जान

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










