
पुणे पोर्श कांड: किडनी और ड्रग्स केस में आरोपी होने के बावजूद MLA की सिफारिश पर हुई थी अजय तावरे की नियुक्ति, डीन का सनसनीखेज दावा
AajTak
पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले में ससून अस्पताल के डीन विनायक काले ने आरोपी डॉ. अजय तावरे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इसके बाद डॉ. तावरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले (Pune Porsche Case) में नया अपडेट सामने आया है. ससून अस्पताल के डीन विनायक काले ने आरोपी डॉ. अजय तावरे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. डॉ. विनायक काले ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट और ललित पाटिल ड्रग्स मामले में आरोपी होने के बावजूद तावरे को फिर से अधीक्षक नियुक्त किया गया. इस पर बोलते हुए विधायक सुनील टिंगरे ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ से सिफारिश की. अधीक्षक पद पर नियुक्ति के दौरान अस्पताल में बाकी सभी असिस्टेंट प्रोफेसर थे. सीनियरटी के हिसाब से डॉ. तावरे ही एकमात्र प्रोफेसर थे. इन दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें फिर से फोरेंसिक मेडिकल विभाग की जिम्मेदारी दी गई.
इससे पहले ससून हॉस्पिटल के डीन ने डॉ. श्रीहरि हल्नोर को सेवा से बर्खास्त कर दिया और महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय को डॉ. अजय तवारे के खिलाफ भी एक्शन लेने के लिए कहा गया है. इसके अलावा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के गैर-न्यायिक सदस्य एल.एन. दानवड़े के आचरण की जांच और पूछताछ के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा पांच सदस्यीय SIT कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग के उपायुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे.
यह भी पढ़ें: दो डॉक्टर सस्पेंड, कंपलसरी लीव पर डीन... पुणे पोर्श कार कांड में अब ऐसे हो रही है धड़ाधड़ कार्रवाई
दोस्त के दावे से बढ़ सकती हैं नाबालिग की मुश्किलें
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाबालिग आरोपी ड्राइवर के एक दोस्त ने यह बात मानी है कि 19 मई को हुए हादसे के वक्त नाबालिग आरोपी ही पोर्श चला रहा था, जिसमें दो आईटी प्रोफेशनल्स की मौत हो गई थी.
उन्होंने यह भी बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग भी नशे में था. सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि आरोपी नाबालिग के दोस्त का बयान पुणे क्राइम ब्रांच ऑफिस में करीब 6 घंटे तक पूछताछ के बाद दर्ज किया गया. आरोपी के दोस्त ने दावा किया कि उसने (आरोपी) पोर्श कार चलाने से पहले शराब पी थी और बाद में कार हादसे का शिकार हुई. अपने पहले बयान में नाबालिग के एक दूसरे दोस्तों ने कहा था कि पोर्श कार नाबालिग नहीं बल्कि परिवार का ड्राइवर चला रहा था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









