
पुणे पोर्श कांड: आरोपी के बंगले की क्राइम ब्रांच ने ली तलाशी, ड्राइवर पर यूं बनाया था झूठा बयान देने का दबाव
AajTak
हिट एंड रन की ये घटना 19 मई की है. पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल के 17 साल के बेटे ने अपनी स्पोर्ट्स कार पोर्श से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी.
पुणे के पोर्श कार मामले में पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. पुलिस ने शनिवार को नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले आरोपी को जुवेनाइल सेंटर भेज दिया गया था. साथ ही आरोपी के पिता और क्लब के संचलाकों को भी जेल भेज दिया गया. इस बीच शनिवार को पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने वधावन शेरी में ब्रह्मा सनसिटी में अग्रवाल बंगले की तलाशी ली. शनिवार को ये एक्शन ड्राइवर गंगाराम की शिकायत के बाद हुआ है, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र अग्रवाल ने उस पर केस को अपने सिर लेने का दबाव बनाया और उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा.
पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि हादसे वाले दिन ड्राइवर पर अपराध का दोष लेने का दबाव बनाया गया. ड्राइवर ने अपने पहले बयान में कहा था कि वह कार चला रहा था. सबूत इस ओर इशारा करते हैं कि लड़का गाड़ी चला रहा था. रात को जब ड्राइवर थाने से निकल रहा था, तो आरोपी सुरेंद्र अग्रवाल ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अपने आवास पर बंधक बनाकर रखा और ड्राइवर पर दोष लेने का दबाव बनाया. इसके बाद ड्राइवर के परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और अग्रवाल आवास पर आखिरकार उसे ढूंढ लिया गया.
ड्राइवर नहीं चला रहा था कार: पुलिस
अधिकारी ने बताया कि तभी से ड्राइवर डरा हुआ था. क्राइम ब्रांच ने ड्राइवर का बयान ले लिया है. ड्राइवर ने अब कहा है कि वह गाड़ी नहीं चला रहा था. ड्राइवर ने अब कहा है कि दबाव में आकर प्रारंभिक बयान दिया था कि वह गाड़ी चला रहा था. हमारी टीम आरोपी नाबालिग से भी पूछताछ कर सकती है. दो पुलिस अधिकारियों का आचरण संदिग्ध था. हमें दोनों पुलिस अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने की जानकारी नहीं है लेकिन पूछताछ अभी भी जारी है.
रील बनाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










