
पुणे नगर निगम चुनाव में बदला सियासी समीकरण, दोनों पवार हुए एक तो ठाकरे ब्रदर्स संग आई कांग्रेस
AajTak
पुणे नगर निगम चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में दरार पड़ गई है. अजित और शरद पवार की NCP के साथ आने के बाद कांग्रेस और शिवसेना (UBT) ने नया गठबंधन बनाने का फैसला किया है. MNS के शामिल होने की भी संभावना है.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. पुणे नगर निगम (PMC) चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) में दरार पड़ गई है. यह दरार तब आई जब शरद पवार और अजित पवार की एनसीपी (NCP) ने हाथ मिलाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया.
इसके जवाब में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने अब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ मिलकर एक नया मोर्चा बनाने की तैयारी कर ली है.
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने औपचारिक रूप से शिवसेना (UBT) को गठबंधन का प्रस्ताव भेज दिया है. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुक्रवार को होने वाली है. इससे पहले शिवसेना (UBT) की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से भी गठबंधन को लेकर बातचीत हो चुकी है.
ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस–UBT–MNS का त्रिकोणीय गठबंधन पुणे में आकार ले सकता है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी आगे की रणनीति उद्धव ठाकरे और समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर तय करेगी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, पुणे निकाय चुनाव के लिए अजित पवार ने कांग्रेस से साधा संपर्क
अजित पवार ने 2017 में कांग्रेस को दिया था ऑफर

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







